top haryana

7 Healthy Drinks For Children: गर्मियों में बच्चों को कोल्ड ड्रिंक्स के जगह पिलाए ये 7 हेल्थी जूस

7 Healthy Drinks For Children: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस समय बच्चों को रंग बिरंगे कोल्ड ड्रिंक्स की जगह फलों का जूस दें, ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। फलों के जूस में अनेक विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं।
 
7 healthy drinks for children: गर्मियों में बच्चो को कोल्ड ड्रिंक्स के जगह पिलाए ये 7 हल्दी जूस
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi Desk: गर्मी के समय में कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करना साधारण बात है। बच्चों के लिए कोल्ड ड्रिंक्स से अधिक फायदेमंद फलो का ताजे जूस होते हैं। इनमें न केवल स्वाद होता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभदायक होते हैं।

ये फलों के जूस न केवल बच्चों को ताजगी देते हैं, बल्कि बच्चों की इम्यूनिटी को भी बढ़ावा देते हैं। जिससे वे गर्मी के मौसम में भी स्वस्थ और एक्टिव रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में बच्चों को कौन से जूस पिलाए जा सकते हैं। जो सेहत के लिए लाभदायक हैं।

1. तरबूज का जूस
गर्मी के समय में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की जरुरत होती है। तरबूज का जूस हमारे शरीर को ठंडक प्रदान करता है। यह शरीर को और डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। इसके अलावा, तरबूज में लाइकोपीन और विटामिन C होता है। जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

2. आम का जूस 
गर्मियों के समय में आम का जूस बच्चों की मनपसंद ड्रिंक बन सकता है। यह विटामिन A और C का एक अच्छा स्रोत है, जो त्वचा और आंखों के लिए लाभदायक होता है। आम के जूस में शहद मिलाकर पीने से यह और भी पौष्टिक बन सकता है।

नारियल पानी न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा करता है। यह बच्चों को हाइड्रेटेड रखने में सहायता करता है  उनके पाचन तंत्र को भी सुधारता है। नारियल पानी के सेवन से बच्चों को एनर्जी मिलती है। वे तरोताजा महसूस करते हैं।

3. अनानास का जूस
अनानास का जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन C से साया जाता है, जो बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। साथ ही, यह पाचन में सहायता करता है। शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालतां में सहायता करता है। अनानास का जूस गर्मी में हमारे शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ ताजगी भी देता है।

4. संतरे का जूस 
संतरे का जूस में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायता करता है। इसके अलावा, नारंगी का जूस हाइड्रेटेड रखने में भी सहायता करता है। आप बच्चों को गर्मियों में नारंगी का जूस पिलाएं। यह पूरे दिन आपके बच्चे को तरोताजा रखेगा।

5. बेल का जूस
बेल का जूस हमारे पेट की गर्मी और कब्ज को दूर करता है। साथ में शरीर को ठंडक देता है।लू से भी बचाने का काम करता है। यह डिहाइड्रेशन और एसिडिटी को भी कम करता है।

6. गन्ने का रस
यह प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक है, जो तुरंत ताजगी देता है साथ ही लिवर के लिए लाभदायक है। य़ह पाचन को भी सुधारने में सहायता करता है। यह त्वचा को भी चमकदार बनाता है।

7. नारियल का रस

गर्मियों में सबसे इग्नोर होने वाला रस नारियल का रस होता है। अक्सर लोग "नारियल के रस को ऐसे नजरंदाज करते है जैसे शादी में चाय को"। परंतु नारियल के रस्स के सेवन से हमारे शरीर को उचित मात्रा में पानी मिलता है एवं इसके साथ जरूरी mineral भी प्राप्त होते है। बच्चों के लिए यद रामबाण साबित होता है। गर्मियों में बच्चे जब स्कूल से घर आए या शाम को खेल के घर आए तब उन्हे नारियल पानी देना चाहिए जो उन्मे इन्स्टेन्ट एनर्जी भर देगा। 

उम्मीद है आपको यह खबर पसंद आई है। इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और ऐसी लाइफ हैक वाली खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।