top haryana

Bhojpuri Viral Gana: साड़ी का पल्लू गिरा तो दीवाने हो गए निरहुआ, आम्रपाली संग वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो!

Bhojpuri Viral Gana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं| जब भी ये दोनों किसी फिल्म या गाने में साथ नजर आते हैं, तब इंटरनेट पर तहलका...

 
Bhojpuri Viral Gana: साड़ी का पल्लू गिरा तो दीवाने हो गए निरहुआ, आम्रपाली संग वायरल हुआ रोमांटिक वीडियो!
WhatsApp Group Join Now
Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) एक बार फिर इंटरनेट पर छा गई है| दोनों का एक रोमांटिक भोजपुरी वीडियो (Bhojpuri Video) सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखने लायक है|

'नैना करत निहोरा' में रोमांस से भरपूर अंदाज, फैंस बोले- क्या बात है!
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं| जब भी ये दोनों किसी फिल्म या भोजपुरी गाने में साथ नजर आते हैं, तब इंटरनेट पर हड़कंप मच जाता है| हाल ही में इनका एक पुराना भोजपुरी गाना ‘नैना करत निहोरा’ (Naina Karat Nihora) एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है|

Also Read- Bhojpuri Gana: भोजपुरी का यह गाना महज 8 घंटे में 7.36 लाख से ज़्यादा बार देखा गया, तोड़े सारे रिकार्ड

इस भोजपुरी वीडियो में आम्रपाली गुलाबी साड़ी (Pink Saree) में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं निरहुआ नीली शेरवानी (Blue Sherwani) में नजर आ रहे हैं| दोनों की शानदार कैमिस्ट्री और भोजपुरी डांस मूव्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं| वीडियो में भोजपुरी स्टाइल में रोमांस और मस्ती का तड़का देखने को मिल रहा है|

‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ का सुपरहिट गाना
ये गाना ‘नैना करत निहोरा’ सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल ससुराल 2’ (Nirahua Chalal Sasural 2) का है| इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली के अलावा अवधेश मिश्रा (Awadhesh Mishra), सुशील सिंह (Sushil Singh), मनोज टाइगर (Manoj Tiger), प्रकाश जैस (Prakash Jais), माया यादव (Maya Yadav) और किरण यादव (Kiran Yadav) जैसे कई जाने-माने भोजपुरी  कलाकारों ने काम किया था|

यह फिल्म जब रिलीज हुई थी, तब इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और इसके गाने आज भी दर्शकों के बीच उतने ही पॉपुलर हैं|

सोशल मीडिया पर छा गई जोड़ी
निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी न सिर्फ फिल्मों में बल्कि भोजपुरी गानों में भी सुपरहिट रही है| यही वजह है कि जैसे ही इनका कोई वीडियो या सॉन्ग इंटरनेट पर आता है, वो तुरंत वायरल हो जाता है| फैंस भी हर बार इनके रोमांटिक अंदाज को खूब सराहते हैं और सोशल मीडिया पर दिल खोलकर प्यार बरसाते हैं|

यदि आपने अब तक ये वीडियो नहीं देखा है तो एक बार जरूर देखें, खासकर अगर आप भोजपुरी रोमांटिक गानों के शौकीन हैं|

Also Read- Bhojpuri Song: निरहुआ ने काजल राघवानी के साथ खेतों में किया रोमांस, वीडियो हुआ वायरल, देखें