Bhojpuri Video: खेसारी आ काजल के गजब के रोमांस! ‘जबले जंगल बानी’ Youtube पर ब्लॉकबस्टर हिट हो गइल
Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है| फिल्म संघर्ष...

Top Haryana, Bhojpuri Video: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है| फिल्म संघर्ष (Sangharsh) के मशहूर गाने ‘जबले जगल बानी’ (Jabale Jagal Bani) ने यूट्यूब पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है| यह गाना दर्शकों के दिलों पर ऐसा छाया कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं|
इस गाने में खेसारी और काजल की केमिस्ट्री देखने लायक है| वीडियो में काजल राघवानी जहां खेसारी को रिझाने की कोशिश करती नजर आती हैं, वहीं खेसारी उनके प्यार में पूरी तरह डूबे दिखाई देते हैं| गाने में काजल लाल और नीली साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, और उनका अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है|
गाना बना यूट्यूब सेंसेशन
'जबले जगल बानी' को खुद खेसारी लाल यादव और हनी बी (Honey B) ने गाया है| गाने में रोमांस का तड़का भी है और इमोशन्स की झलक भी, यही वजह है कि इसे यूट्यूब पर अब तक 121 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है| यह गाना करीब चार साल पहले रिलीज़ हुआ था, लेकिन आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है|
राजस्थान और हरियाणा तक पहुंचा भोजपुरी का जादू
भोजपुरी गानों की बात करें तो अब ये केवल उत्तर भारत तक सीमित नहीं रह गए हैं| खेसारी लाल जैसे सितारों की वजह से अब ये गाने राजस्थान, हरियाणा जैसे राज्यों में भी लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं| इन गानों की धुन और बोल सीधे दिल को छू जाते हैं, जो इन्हें खास बनाते हैं|
खेसारी की लोकप्रियता का जलवा
खेसारी लाल यादव की फिल्मों और गानों को लेकर उनके फैंस में खासा उत्साह रहता है| उनकी हर नई फिल्म और गाना दर्शकों के बीच तुरंत वायरल हो जाता है| खासकर जब वह काजल राघवानी के साथ नजर आते हैं, तो उनकी जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं|