top haryana

Bhojpuri Song: सनी लियोनी की हॉट अदाएं देखकर पागल हुए लोग, नीलकमल के साथ गाना हो रहा वायरल, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों में सनी लियोनी का गजब का डांस देखकर लोग हैरान हो गए है। यह वीडियो यूट्यूब पर खूब व्वयरल हो रहा है, आइए देखें...
 
sunny leone bhojpuri song
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक गाना काफी चर्चा में है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इस गाने में अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया है। यह गाना है ‘लड़की दीवानी’, जिसे गाया है मशहूर भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह ने।

गाने के रिलीज होने के बाद से ही इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने को कुछ ही घंटों में 8 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं और यह लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

यह भी देखें-Bhojpuri song: पवन सिंह के गाने 'कलकतिया राजा' ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर पार किए 100 मिलियन व्यूज

इस गाने में सनी लियोनी और नीलकमल सिंह की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों की जोड़ी ने गाने को और भी खास बना दिया है। गाने में सनी लियोनी के ग्लैमरस लुक और डांस मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है।

गाने का म्यूजिक सुनने में काफी प्यारा लग रहा है और कुछ हद तक यह बॉलीवुड फिल्म ‘आशिकी’ के फेमस गाने ‘धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना’ से मेल खाता है। यही वजह है कि गाने को सुनते ही लोग इसमें भावनाएं जुड़ने लगते हैं।

नीलकमल सिंह ने इस गाने को अपनी आवाज दी है और गाने के बोल लिखे हैं आशुतोष तिवारी ने। इसका संगीत दिया है आर जय कंग ने। इस पूरी टीम की मेहनत गाने में साफ नजर आ रही है और फैंस ने भी कमेंट्स में गाने की जमकर तारीफ की है।

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है। फैंस गाने को बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर रहे हैं। यह गाना ना सिर्फ नीलकमल सिंह के फैंस को बल्कि सनी लियोनी के चाहने वालों को भी काफी पसंद आ रहा है। भोजपुरी इंडस्ट्री में बॉलीवुड की इस एंट्री ने गाने को और भी हिट बना दिया है।

यह भी देखें- Bhojpuri song: खेसारी लाल और शिल्पी राज का नया गाना "साड़ी के प्लेट" यूट्यूब पर मचा रहा धमाल, देखें हॉट वीडियो