top haryana

Bhojpuri song: निरहुआ और मोनालिसा ने किया हॉट रोमांस, वीडियो हुआ वायरल, यहां देखें

Bhojpuri song: निरहुआ और मोनालिसा का एक हॉट वीडियो इन दिनों यूट्यूब पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, आइए जानें क्या खास है इस वीडियो में...
 
bhojpuri song
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं। लेकिन इसमें एक और नाम है वह हैं मोनालिसा जो हमेशा लोगों का दिल जीत लेता है। मोनालिसा अपनी खूबसूरती और जबरदस्त डांस से हर किसी को दीवाना बना देती हैं।

इन दिनों मोनालिसा और निरहुआ का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो फिल्म ‘बीवी नंबर-1’ का है, जिसमें दोनों ने बहुत ही रोमांटिक डांस किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि निरहुआ, मोनालिसा को देखकर लट्टू हो जाते हैं और दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस दिखाया गया है। मोनालिसा की अदाएं और निरहुआ की एक्टिंग इस वीडियो को और भी खास बना देती हैं।

इस गाने को अब तक यूट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। यह वीडियो 'T-Series Hamaar Bhojpuri' यूट्यूब चैनल पर साल 2018 में अपलोड किया गया था। खबर लिखे जाने तक इसे 16.26 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह आंकड़ा साफ दिखाता है कि फैंस को यह गाना कितना पसंद आया है।

आलोक कुमार और कल्पना ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। म्यूजिक और गाने की धुन भी लोगों को काफी पसंद आई है। खासकर मोनालिसा और निरहुआ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इस गाने को और भी हिट बना दिया है।

फैंस इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स ने लिखा कि यह जोड़ी हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करती है, तो कुछ ने मोनालिसा की अदाओं की खूब तारीफ की है।