top haryana

Bhojpuri song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का रोमांटिक गाना हुआ वायरल, देखें वीडियो

Bhojpuri song: भोजपुरी सिनेमा के सारे गाने हिट ही होते है। आजकल खेसारी का एक गाना यूट्यूब पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, आइए देखें...
 
bhojpuri song
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी जब भी स्क्रीन पर आती हैं, फैन्स का दिल जीत लेती हैं। खासकर जब उनकी जोड़ी खेसारी लाल यादव के साथ होती है, तो वो गाना या फिल्म सुपरहिट हो जाता है। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। जब भी ये दोनों साथ में नजर आते हैं, तो पर्दे पर धमाल मचा देते हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी न सिर्फ अच्छी एक्टिंग करते हैं, बल्कि दोनों का डांस भी लोगों को खूब पसंद आता है। दोनों का हर गाना इंटरनेट पर छा जाता है।

यह भी पढ़ें- Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव ने एक साथ दो हीरोइनों के साथ किया हॉट रोमांस, वीडियो हुआ वायरल, देखें

साल 2019 में आई भोजपुरी फिल्म ‘बागी एक योद्धा’ का एक रोमांटिक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं  ‘मेरे सिवा तुझे कोई देखे तो फूट जाए आंख’। गाने में खेसारी और काजल की रोमांटिक केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।

इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव और सिंगर प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। यह गाना 2020 में ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। रिलीज के बाद से अब तक इसे 19.6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने की बात करें तो इसमें खेसारी और काजल एक पार्क में नजर आते हैं। खेसारी लाल काजल की खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं। वह कहते हैं कि काजल की अदाएं, उनकी आंखें और उनका ढलता आंचल उन्हें दीवाना बना देता है।

खेसारी अपनी बात में यह भी कहते हैं कि अगर काजल को उनके सिवा कोई और देखेगा तो उसकी आंखें फूट जाएंगी। खेसारी गाने में खुद की तुलना विराट कोहली (virat kohli) से करते हैं और काजल को अपनी अनुष्का शर्मा (anushka sharma) बताते हैं। यह लाइनें गाने को और भी मजेदार और खास बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- Bhojpuri song: पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाने में किया हॉट डांस, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो