Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना 'बड़ा चुनचुनाता' में छोटी स्कर्ट पहन आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल, फैंस हुए दीवाने, देखें वीडियो
top haryana

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना 'बड़ा चुनचुनाता' में छोटी स्कर्ट पहन आम्रपाली दुबे ने मचाया धमाल, फैंस हुए दीवाने, देखें वीडियो

Bhojpuri Song: छोटी स्कर्ट पहन आम्रपाली दुबे ने एक वीडियो में धमाल मचा दिया है, आइए देखें उनका वायरल वीडियो...
 
bhojpuri dance
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अपने खास अंदाज और जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदी टीवी सीरियल्स से की थी लेकिन आज वह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। आम्रपाली ने ज़्यादातर फिल्में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के साथ की है और दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं।

आम्रपाली ने कुछ ऐसी फिल्में भी की हैं जिनमें उनका लुक और अंदाज बिलकुल अलग नजर आता है। ऐसी ही एक फिल्म है 'पहली नजर को सलाम' जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली के साथ राज रंजीत भी हैं।
यह भी देखें- Bhojpuri song: खेसारी लाल यादव ने एक साथ दो हीरोइनों के साथ किया हॉट रोमांस, वीडियो हुआ वायरल, देखें

इस फिल्म का एक गाना 'बड़ा चुनचुनाता' काफी चर्चित हुआ था। गाने में आम्रपाली ने छोटी लाल स्कर्ट और काले ब्लाउज में शानदार डांस किया है। उनका लुक और डांस फैंस को खूब पसंद आया और लोग उनके दीवाने हो गए। इस गाने को प्रियंका सिंह और ओम झा ने गाया है। म्यूजिक भी ओम झा ने ही दिया है और इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

इस गाने को फिल्म के एक पार्टी सीन में दिखाया गया है। जिसमें आम्रपाली दुबे का ग्लैमरस अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज़्यादा नहीं चली लेकिन यह गाना युवाओं के बीच काफी हिट हो गया।
यह भी देखें- Bhojpuri song: पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाने में किया हॉट डांस, फैंस बार-बार देख रहे वीडियो