Bhojpuri Romantic Song: आम्रपाली को छोड़ अक्षरा सिंह संग रोमांस करते दिखे निरहुआ, वीडियो हुआ वायरल

TOP HARYANA: भोजपुरी गाने आजकल सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहे हैं। निरहुआ (दिनेश लाल यादव) और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते हैं। उनकी फिल्में और गाने आते ही वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार निरहुआ का एक गाना चर्चा में है, जिसमें वह आम्रपाली के बजाय अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
यह गाना है “तनी देखल कारी” जो भोजपुरी फिल्म “जान लेबु का” का है। यह गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने कमाल कर दिया है।यह गाना इंटरनेट पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वीडियो में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री शानदार दिख रही है। शुरुआत में निरहुआ नाराज नजर आते हैं, लेकिन अक्षरा उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं। इसके बाद दोनों का रोमांटिक डांस शुरू होता है।
इस गाने को खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर फिल्माया गया है। अक्षरा सिंह कभी सलवार-सूट में तो कभी साड़ी में जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। गाने ने दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।