top haryana

Bhojpuri New Song: रात के सन्नाटे में काजल राघवानी ने खेसारी को किया दीवाना, हॉट अदाओं से मचाया तहलका

Bhojpuri New Song: काजल राघवानी ने रात के समय खेसारी लाल को अपनी हॉट और रोमांटिक अदाओं से बेकाबू कर दिया, वीडियो में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देख फैंस बार-बार देख रहे हैं ये गाना सोशल मीडिया पर मचा है धमाल, देखें वीडियो...
 
bhojpuri new song
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा जोड़ी मानी जाती है। इन दोनों के गाने जब भी रिलीज होते हैं, तो फैंस उन्हें बार-बार देखने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा ही एक पुराना गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस गाने का नाम है "अढ़ाई बजे देहिया खोजे तोड़ लड़ाई", जो कि पांच साल पहले Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने को अब तक 3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गाने में क्या है खास?

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि रात के ढाई बजे काजल राघवानी अचानक उठकर डांस करने लगती हैं। वह अपने रोमांटिक अंदाज से खेसारी लाल यादव को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। दोनों की कैमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि दर्शक इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। गाने के हॉट और रोमांटिक सीन फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

यह भी देखें- Haryana news: हरियाणवी गायककार मासूम शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट बैन, सिंगर ने कही ये बड़ी बात...

गाना किसने गाया और लिखा?

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं और इसका संगीत दिया है ओम झा ने। इस टीम की वजह से गाना और भी खास बन गया है।

कौन-कौन हैं फिल्म में?

यह गाना भोजपुरी फिल्म "बलम जी आई लव यू" का है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा कई और कलाकारों ने भी काम किया है, जिनमें अशोक समर्थ, अक्षरा सिंह, शुभि शर्मा और स्मृति सिन्हा शामिल हैं।

फैंस का जबरदस्त प्यार

इस गाने को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। वीडियो पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस खेसारी और काजल की जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह भी देखें- Bhojpuri new song: भोजपुरी गाना 'पजरवा सट ना' हुआ वायरल, निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी ने मचाया धमाल