Bhojpuri Hit Song: निरहुआ-आम्रपाली का यह हिट गाना फिर मचा रहा धमाल, वीडियो देखकर फैंस हो रहे दीवाने
Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua) और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी एक बार...

Top Haryana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Nirahua) और खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी एक बार फिर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है| इन दोनों का एक पुराना गाना इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है|
रोमांस और नोकझोंक से भरपूर है वीडियो
इस वायरल हो रहे भोजपुरी गाने (Viral Bhojpuri Song) में निरहुआ पूरी तरह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं, वहीं आम्रपाली उनकी हरकतों से परेशान दिखती हैं| फैंस को इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है| ‘खोल दी कपाड़िया भेल भोर’ (Khol Di Kapadiya Bhel Bhor) नाम का यह गाना भले ही पुराना है, लेकिन इसकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है|
किस फिल्म से है यह गाना?
यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘मोकामा 0 KM’ (Mokama 0 KM) का है| जब भी भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ियों की बात होती है, तो निरहुआ और आम्रपाली का नाम जरूर लिया जाता है| दोनों ने साथ मिलकर कई रोमांटिक हिट गाने दिए हैं, जो आज भी फैंस के दिलों में बसे हुए हैं|
किसने दी है आवाज?
‘खोल दी कपाड़िया भेल भोर’ गाने को मशहूर सिंगर कल्पना (Kalpana) और रजनीश (Rajnish) ने गाया है| गाने के बोल श्याम देहाती (Shyam Dehati) ने लिखे हैं और संगीत दिया है राजेश-रजनीश (Rajesh-Rajnish) की जोड़ी ने|
कब हुआ था रिलीज़?
यह गाना 21 दिसंबर 2017 को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ था और अब तक इसे 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है| लोगों को न सिर्फ गाने की धुन पसंद आ रही है, बल्कि आम्रपाली की अदाएं और एक्टिंग भी फैंस का दिल जीत रही हैं|