top haryana

Winter Holiday: हरियाणा के इन जिलों में 20 जनवरी तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

Winter Holiday: प्रदेश में इस समय ठंड अपने पैर पसार चुकी है। ठंड के चलते राज्य के स्कूलों में 15 जनवरी तक छुट्टियां की गई थी। अब शिक्षा विभाग ने इन छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया है। जाने किन जिलों में आगे बढ़ी है छुट्टियां..
 
Winter Holiday: हरियाणा के इन जिलों में 20 जनवरी तक बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: हरियाणा और पूरे उत्तर भारत में इस समय ठंड अपने चरम पर है। ऐसे में अब राज्य के स्कूलों की छुट्टियां भी समाप्त होने वाली है।शिक्षा विभाग हरियाणा की तरफ से अब तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया गया है। विभाग के कुछ अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार ने पहले आदेश किए थे, वहीं लागू रहेंगे। सूबे में इस समय ठंड बहुत अधिक है।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से लगातार शीतलहर जारी है। राज्य सरकार ने जिन जिलों में ठंड अधिक है, वहां के उपायुक्तों को अपने स्तर पर स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए है, ऐसे मे अब उपायुक्त जिले के मौसम की स्थिति को देखकर ही कोई फैसला लेंगे कि स्कूलों को खोलना है या आगे कुछ दिन ओर बंद रखना है। अब ये ही आगे का फैसला लेंगें।

इसी ठंड को देखते हुए प्रदेश के दो जिलों ने स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी है, इसके अलावा सोनीपत में पढाई ऑनलाइन होगी। साथ में ही आज हरियाणा प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियां समाप्त होने वाली है। सरकार ने 15 जनवरी  2025 तक की छुट्टियों के आदेश दिए थे, इससे आगे के फैसले जिलास्तर पर DC अपने आप ले सकते है। अंबाला और कुरुक्षेत्र जिलों में छुट्टियां आगे बढ़ा दी गई है। इन दोनों ही जिलों में 19 जनवरी 2025 तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। अब स्कूल 20 तारीख को ही खुलेंगे।

मौसम विभाग का अलर्ट

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खिचड़ ने बताया कि राज्य में आगे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव रहेगा। मौसम में इस बदलाव के कारण राज्य के कई जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश भी हो सकती है।

राज्य में लगातार  2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं में बदलाव होगा, इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है,सुबह के समय में धुंध भी संभावित है। इसके अलावा प्रदेश में 15 जनवरी और 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी संभावित है, लेकिन इसके बाद में मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।