UP Police Bharti 2025: पुलिस में होंगी 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

Top haryana: यूपी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे होनहार युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीएम योगी ने यूपी पुलिस में 30 हजार पदों पर भर्तियों का ऐलान किया है। अभी पुलिस कांस्टेबल के 60 हजार 244 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद 30 हजार और पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया संपन्न होने के बाद नई भर्ती की अधिसूचना को जारी किया जाएगा। ये 30 हजार भर्तियां किन-किन पदों के लिए होंगी इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। मीडिया रिपोट्स की मानें तो यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 30 हजार पदों पर भर्तियां की जा सकती है।
UP Police Bharti 2025 का नोटिफिकेशन?
यूपी पुलिस में नई भर्ती की अधिसूचना उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। नई भर्ती से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UP Police Bharti 2025 How to Apply
- भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- यहां पुलिस भर्ती 2025 अधिसूचना के लिंक पर सबमिट करें।
- अब अप्लाई लिंक पर सबमिट करें और आवेदन भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और भुगतान कर सबमिट करें।
UP Police Bharti 2025 Selection Process
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आने वाली नई भर्ती में कांस्टेबल और एसआई के पद हो सकता है। चयन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा, पीईटी और पीएसटी में प्राप्त नंबरों के जरिए तैयारी की गई मेरिट के माध्यम से किया जाएगा।