UP Police Constable Bharti: 10 फरवरी से फिजिकल टेस्ट शुरू होने की संभावना, जाने इसके बारें में
UP Police Constable Bharti: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत पुलिस कॉन्स्टेबलों का फिजिकल टेस्ट जल्द ही शुरू होने की संभावना है, आइए जानते है इसके बारें में विस्तार के साथ...

TOP HARYANA: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 60,244 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) 10 फरवरी 2025 से आयोजित की जा सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने हाल ही में इस टेस्ट की संभावित तारीख की घोषणा की है।
कौन शामिल होगा फिजिकल टेस्ट में
फिजिकल टेस्ट में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे जिन्होंने लिखित परीक्षा पास की है। जिनके दस्तावेज़ों का वेरिफिकेशन हो चुका है। फिजिकल टेस्ट के पूरा होने के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा और फिर उनकी तैनाती होगी।
भर्ती से जुड़ी खास बातें
यह परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए लगभग 48 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। इनमें से करीब 32 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। पहले परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद परीक्षा का आयोजन दोबारा अगस्त 2024 में किया गया।
नई भर्तियां भी होंगी जल्द
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि 60,244 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी पुलिस में 40,000 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जल्द ही नई प्रक्रिया शुरू होगी।
अन्य अपडेट
हाईकोर्ट द्वारा रद्द की गई पुलिस हेड ऑपरेटर भर्ती प्रक्रिया अगले 6 महीने में पूरी की जाएगी। भर्ती बोर्ड ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
कैंडिडेट्स यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
तैयारी के टिप्स
भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों को अपनी फिजिकल फिटनेस और दस्तावेज़ों की तैयारी पर ध्यान देना चाहिए। समय पर जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।