UKSSSC Group C: उत्तराखंड में निकली 12वीं पास के लिए बंपर भर्ती, यहां भरें फॅार्म
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप सी पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है, जानें किन पदों पर निकली है भर्ती

TOP HARYANA: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में ग्रुप 'सी' के कुल 241 पदों पर भर्ती कर रहा है। इन पदों में में ये पद शामिल है। सहायक कृषि अधिकारी, तकनीकी सहायक और प्रयोगशाला तकनीकी सहायक शामिल हैं। इन पदों के लिए आज से ही आवेदन की प्रक्रिया चालू होगी। इसके लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार से है-
क्र.सं. पद का नाम वैकेंसी
1. सहायक कृषि अधिकारी 07
2. वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक 03
3. फार्मासिस्ट 10
4. कैमिस्ट 12
5. प्राविधिक सहायक वर्ग 03
6. प्रयोगशाला सहायक 06
7. मशरूम पर्यवेक्षक 05
8. प्रयोगशाला सहायक विज्ञान 06
9. प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) 06
10. प्रयोगशाला सहायक 07
11. पशुधन प्रसार अधिकारी 120
12. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक 19
13. खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) 01
14. फोटोग्राफर 03
15. स्नातक सहायक 02
16. प्रतिरूप सहायक 25
17. वैज्ञानिक सहायक 06
18. वन दरोगा
शैक्षणिक योग्यता
उत्तराखंड में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए पदानुसार योग्यता निर्धारित की गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार 12वीं पास, बीएससी की डिग्री, डिप्लोमा, मास्टर डिग्री धारक आदि उम्मीदवार पदों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार तिथि मान कर की जाएगी।
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती के लिए चयनित होनें वाले उम्मीदवारों को पदों के अनुसार 25,500 से लेकर 1,42,400 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार से है-
क्र.सं. विवरण तिथि
1. विज्ञापन प्रकाशन होने की तिथि- 31 जनवरी, 2025
2. ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि- 06 फरवरी, 2025
3. ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि- 28 फरवरी, 2025
4. लिखित परीक्षा की अंतिम तिथि-20 अप्रैल, 2025
इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। इन सभी पदों के लिए आयोग की ओर से लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होगें केवल उन्हें ही आगे की प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।