Success Story: डॉक्टरी छोड़कर बनीं IAS अफसर, सिर्फ दो महीने की तैयारी में पास किया UPSC एग्जाम

Top Haryana: इस बात को डॉ. तनु जैन ने सच कर दिखाया। उन्होंने डॉक्टर बनने के बाद UPSC की तैयारी की और मेहनत के बल पर IAS अधिकारी बनीं। उनकी सफलता की यह कहानी लाखों युवाओं को प्रेरणा देती है।
दिल्ली की रहने वाली हैं डॉ. तनु जैन
डॉ. तनु जैन दिल्ली के सदर बाजार इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग कैम्ब्रिज स्कूल से की और फिर सुभारती मेडिकल कॉलेज से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (BDS) की पढ़ाई पूरी की। डॉक्टरी की पढ़ाई करते हुए ही उन्होंने सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी थी।
केवल दो महीने में पास किया प्रीलिम्स
UPSC की तैयारी में तनु जैन ने शुरुआत से ही मेहनत और स्मार्ट प्लानिंग का सहारा लिया। उन्होंने सिर्फ दो महीने की पढ़ाई में UPSC प्रीलिम्स परीक्षा पास कर ली थी। हालांकि उस बार वह मेंस परीक्षा नहीं निकाल पाईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। फिर 2014 में तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 648 के साथ IAS बनकर दिखाया।
सोशल मीडिया पर हैं लाखों फॉलोअर्स
IAS बनने के बाद तनु जैन ने खुद को मोटिवेशनल स्पीकिंग, सोशल इनिशिएटिव्स और राइटिंग में सक्रिय किया। वह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। उनके Instagram पर 8.4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। लोग उनकी सोच, मेहनत और अनुभव से काफी प्रेरित होते हैं।
साढ़े सात साल बाद छोड़ी IAS की नौकरी
IAS के तौर पर साढ़े सात साल तक सेवा देने के बाद तनु जैन ने अपना पद छोड़ने का बड़ा फैसला लिया। अब वे फुल टाइम UPSC टीचर के रूप में छात्रों को गाइड कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने खुद UPSC की चुनौतियों को महसूस किया है। मैं जानती हूं कि छात्रों को किस तरह की दिक्कतें आती हैं। इसलिए मैंने उन्हें सही मार्गदर्शन देने के लिए यह रास्ता चुना।
पति भी हैं सिविल सेवा में
डॉ. तनु जैन ने बताया कि उनके पति भी सिविल सेवा में कार्यरत हैं। जिससे उन्हें यह बदलाव करने की ताकत और समर्थन मिला। वह मानती हैं कि जीवन में समय-समय पर बदलाव जरूरी होता है और अब उनका लक्ष्य है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को सही दिशा दी जा सके।