SSC Exam Calendar 2025: परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर, SSC एग्जाम कैलेंडर 2025 जारी
SSC Exam Calendar 2025: SSC Exam की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए खुशखबरी है। SSC एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है, आइए जानें कब है परीक्षा...
May 10, 2025, 13:30 IST

WhatsApp Group
Join Now
Top Haryana: आप अगर SSC (कर्मचारी चयन आयोग) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है। SSC ने साल 2025-26 के लिए अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं का ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में बताया गया है कि कब किस भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन आएगा, आवेदन की तारीखें क्या होंगी और परीक्षा कब होगी।
परीक्षा का नाम | नोटिफिकेशन तिथि / आवेदन शुरू | आवेदन की अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि |
---|---|---|---|
SSC CGL 2025 (Tier-1) | 9 जून 2025 | 4 जुलाई 2025 | 13 अगस्त – 30 अगस्त 2025 |
SSC CHSL 2025 (Tier-1) | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 सितंबर – 18 सितंबर 2025 |
दिल्ली पुलिस व CAPF SI परीक्षा 2025 (Paper-I) | 16 जून 2025 | 7 जुलाई 2025 | 1 सितंबर – 6 सितंबर 2025 |
स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2025 | 5 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 अगस्त – 11 अगस्त 2025 |
संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025 | - | - | 12 अगस्त 2025 |
MTS व हवलदार (CBIC/CBN) परीक्षा 2025 | - | - | 20 सितंबर – 24 अक्टूबर 2025 |
जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2025 | - | - | 27 अक्टूबर – 31 अक्टूबर 2025 |
दिल्ली पुलिस की नवंबर-दिसंबर 2025 में संभावित परीक्षाएं
पद का नाम | परीक्षा तिथि |
---|---|
कांस्टेबल (ड्राइवर) – पुरुष | नवंबर – दिसंबर 2025 |
हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) | नवंबर – दिसंबर 2025 |
हेड कांस्टेबल (A.W.O / T.P.O) | नवंबर – दिसंबर 2025 |
कांस्टेबल (कार्यकारी) – पुरुष और महिला | नवंबर – दिसंबर 2025 |
नोट
अगर आप SSC की किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से अपनी योजना बनाएं, आधिकारिक वेबसाइट से कैलेंडर डाउनलोड करें और मेहनत से तैयारी में जुट जाएं।
यह भी पढ़ें- Career Tips: 10वीं के बाद करें यह डिप्लोमा, मिलेगी पक्की नौकरी, बनेगा सुनहरा भविष्य