top haryana

RRB Group D Syllabus: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का ये है सिलेबस, जानें कैसे होगा चयन...

RRB Group D Syllabus: रेलवे ने ग्रुप डी के 32 हजार पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है,जानें क्या रहेगा इस भर्ती के लिए सिलेबस..
 
RRB Group D Syllabus: रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का ये है सिलेबस, जानें कैसे होगा चयन...
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के 32438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। इन पदों के लिए सभी पात्र उम्मीदवार अपनी-अपनी क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 22 फरवरी (रात 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

आप भी यदि इस परीक्षा में बैठने के लिए योजना बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपको इसका नोटिफिकेशन सही ढंग से समझना होगा। इसके बाद में परीक्षा का सिलेबस समझना होगा। हम आपको इस खबर के माध्यम से Railway Group D के सिलेबस और इसकी चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार के साथ में सारी जानकारी देंगे, ताकि आप अपनी तैयारी को एक सही दिशा दें सकें।

चयन लेने के लिए किसी भी भर्ती के नोटिफिकेशन को समझना बहुत ही अधिक जरुरी होता है आरआरबी के अनुसार, यह परीक्षा सीबीटी के रूप में आयोजित करवाई जाएगी।  इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।

इस  परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और इसके लिए कुल समय 90 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें 25 प्रश्न जनरल साइंस और 25 प्रश्न मैथमैटिक्स, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स के होंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर देने पर आपका 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।

चयन प्रक्रिया 

रेलवे ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि शामिल हैं। सीबीटी में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया लागू होगी।

सीबीटी परीक्षा में जो भी सफल उम्मीदवार होंगे उनको शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो उम्मीदवार शारीरिक परीक्षणों को पास करेंगे। इसके बाद में उनके दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया होगी।

ग्रुप-डी सिलेबस  

इसमें 25 प्रश्न जनरल साइंस और 25 प्रश्न मैथमैटिक्स, 30 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंसी और रीजनिंग और 20 प्रश्न जनरल अवेयरनेस और करेंट अफेयर्स के होंगे। इस प्रकार से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा का स्तर 10वीं तक का होगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद में उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता का परीक्षण पास करना होगा। रेलवे की इस परीक्षा में कुल 90 मिनट का समय दिया जाएगा।

यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत रेलवे में कुल 30 हजार पदों को भरना है। इस प्रकार की अधिक खबरों के लिए आप हमें फॅालो कर सकते है।