top haryana

RPSC RAS Admit Card 2025: आरएएस का प्रवेश पत्र हुआ जारी, यहां से करें डाउनलोड

RPSC RAS Admit Card 2025: आरपीएससी आरएएस प्री एग्जाम का प्रेवश पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुका है। इस परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से किया जाएगा, आइए जानें एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड...
 
आरएएस का प्रवेश पत्र हुआ जारी यहां से करें डाउनलोड
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: RPSC RAS प्री परीक्षा 2025 का आयोजन 2 फरवरी से शुरू होगा। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। परीक्षा देने वालें सभी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो आइडी ले जाना बहुत जरूरी है, तथा परीक्षा केंद्र पर एक घंटा पहले पहुचना होगा। 

एडमिट कार्ड जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के आयोजन मे विभाग द्वारा कुल RAS के पद 346 अधीनस्थ सेवाओं के लिए कुल पद 387 भरे जाएंगे। 

परीक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी

  •  इस परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि 2 फरवरी 2025 रखी गई है। 
  •  इस एग्जाम में प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ (MCQ) होगा। 
  •  पेपर कुल 200 नंबरों का होगा। 
  •  परीक्षा का समय 3 घंटे रखा गया है।   
  •  भर्ती में कुल पद 733 (RAS - 346, अधीनस्थ सेवाएं - 387) रखे गए है। 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

    1.    rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
    2.    RPSC RAS 2025 Admit Card Download Link पर क्लिक करें।
    3.    अपनी लॉगिन डिटेल्स (रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड) दर्ज करें।
    4.    सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
    5.    इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

जरूरी निर्देश

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। परीक्षा केंद्र पर समय से 1 घंटे पहले पहुंचें। साथ में फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) लाना जरूरी है। RAS परीक्षा राजस्थान की एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक परीक्षा है। जिसमें प्रारंभिक परीक्षा सिर्फ स्क्रीनिंग टेस्ट होती है। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।