PTI Teacher: फर्जी डिग्री के सहारे सरकारी नौकरी लेने वाले PTI अध्यापक बर्खास्त, मची खलबली..

TOP HARYANA: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी डिग्री के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने वाले कुल129 पीटीआई टीचरों को बर्खास्त कर दिया। इनमें से धौलपुर जिले के 12 PTI शिक्षक भी शामिल हैं। ये सभी टीचर लगभग 16 महीनों से नौकरी कर रहे थे। यह सारा का सारा फर्जीवाड़ा शारीरिक शिक्षा शिक्षक की सीधी भर्ती-2022 में हुआ है।
इन सभी के खिलाफ विभाग की ओर से बड़ी कार्यवाही की गई है। विभाग ने इन सभी को बर्खास्त कर दिया है। इसमें कुल 129 फर्जी टीचर मिले है। इस कार्यवाही के बाद से विभाग के अन्दर खलबली मच गई है। साल 2022 में कुल 5546 पदों पर भर्ती निकली थी। इसमें 12वीं और शारीरिक शिक्षा में प्रमाण पत्र या डिप्लोमा की जरूरत थी।
इस भर्ती में कुछ उम्मीदवार गलत तरीके की दस्तावेज देकर भर्ती हो गए जब विभाग की ओर इनकी जांच की गई तो इस बात के बारें मे सही से पता चल पाया। पीटीआई भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों की डिग्री और अन्य प्रकार के दस्तावेजों का जब वेरिफिकेशन किया गया, जिसमें से कई दस्तावेज फर्जी या मिसमैच पाए गए। इसी के आधार पर विभाग की ओर ये कार्यवाही की गई है।
जानकारी के अनुसार, कुल चयनितो में से 321 अभ्यर्थियों के दस्तावेज में विसंगतियां पाई गईं। जब विभाग की ओर से जांच की गई तब पता चला कि कई ऐसे लोगों ने भी नौकरी हासिल कर ली थी, जिन्होंने केवल 8वीं तक की ही पढ़ाई की थी। इनमें से 244 अभ्यर्थियों ने फर्जी डिग्री और दस्तावेजों के जरिए नियुक्ति हासिल की थी, जिनकी सूची अब शिक्षा विभाग को भेजी गई थी।
विभाग में मची खलबली
मामले का खुलासा होते ही राज्य के शिक्षा विभाग में खलबली मच गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी की ओर से 14 जनवरी को फर्जीवाड़ा करने वाले सभी शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी किया गया था।
गठित कमेटी की रिपोर्ट में गंभीर फर्जीवाड़ा साबित होने पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक भर्ती 2022 में चयनित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की जांच की गई। इसमें धौलपुर जिले के भी 12 शिक्षक शामिल थे। चयन बोर्ड की ओर से धौलपुर के 12 शिक्षकों के दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां पाई गईं।
मामले से बच रहीं जिला शिक्षा अधिकारी
धौलपुर की जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी बर्खास्त किए गए सभी अभ्यर्थियों का नाम उजागर करने से बचती रहीं। उन्होंने बताया शारीरिक शिक्षकों को बर्खास्त करके इस मामले की सूचना अब डायरेक्टर को भेजी गई है। इन सभी शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है इस पर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुछ बर्खास्त किए गए शिक्षकों ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसमें उन्होंने बर्खास्तगी के मामले को चुनौती दी है।