NIFTEE 2025 Admit Card: निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी, दिए गए लिंक से सीधे करें डाउनलोड

TOP HARYANA: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) 2025 एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड अब जारी कर दिया गया है। आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसकी जानकारी होनी चाहिए कि परीक्षा 9 फरवरी 2025 को देशभर में आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 4 फरवरी 2025 को NIFT 2025 के एडमिट कार्ड की घोषणा की है।
यह एडमिट कार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा के एडमिट कार्ड को NTA की वेबसाइट exam.nta.ac.in/NIFT पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले NTA ने परीक्षा केंद्र की जानकारी देने वाली सिटी स्लिप भी जारी कर दी थी।
एनटीए ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि के आधार पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। वे इस दौरान दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या जांचने में कोई समस्या आती है, तो वे NTA से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
NIFTEE 2025 Admit Card डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले आपको एनटीए निफ्ट की खुद की वेबसाइट exam.nta.ac.in/NIFT पर जाएं।
- फिर होमपेज पर NIFTEE 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि भरें और सबमिट करें।
- इसके बाद आपका NIFTEE 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें, क्योंकि परीक्षा के दिन आपको इसे परीक्षा केंद्र पर साथ लाना होगा।
NIFT 2025 परीक्षा की तिथि और विवरण
NIFT 2025 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी 2025 को दो शिफ्टों में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा के दो भाग होंगे:
जीएटी (General Ability Test): यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी।
सीएटी (Creative Ability Test): यह पेपर और पेन आधारित परीक्षा होगी।
इस परीक्षा के लिए आपको अपनी तैयारी पूरी तरह से करनी चाहिए और एडमिट कार्ड के साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को परीक्षा केंद्र पर लाना न भूलें। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए और समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।