MP Board 2025: एमपी बोर्ड में जारी किया 10वीं और 12वीं क्लास का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Top Haryana: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जिन छात्रों को 2025 के लिए MPBSE की 10वीं व 12वीं की परीक्षा है, वे अपने संबंधित स्कूल से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड
मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, स्टूडेंट्स जिनकी परीक्षा 2025 में होने वाली है, छात्र अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं या इसे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में सुधार कराने की प्रक्रिया
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर दी गई जानकारी को ध्यान से जांच लें अगर MP बोर्ड 2025 के एडमिट कार्ड में कोई गलती हो जाती है, तो उसे सही कराने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनाएं।
1. सबसे पहले, अपने स्कूल से संपर्क करें – अगर नाम, जन्मतिथि, विषय कोड, फोटो या अन्य जानकारी में गलती है, तो स्कूल प्रशासन को तुरंत सूचित करें।
2. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – mpbse.mponline.gov.in
3. सुधार के लिए आवेदन करें स्कूल प्रशासन के माध्यम से या बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सुधार का अनुरोध करें।
4. ज़रूरी दस्तावेज़ जमा करें सही जानकारी वाले डॉक्यूमेंट (जैसे आधार कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड) जमा करें।
ये हैं पेपर की डेट और टाइम
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, MPBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी 2025 से शुरू होगी और MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2025 की डेट और टाइम की जानकारी इस प्रकार है। यह परीक्षा कक्षा 12वीं की समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी वहीं कक्षा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक चलेगी
8:45 AM तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश अनिवार्य
8:50 AM पर आंसर शीट वितरण
8:55 AM पर प्रश्न पत्र मिलेगा
पहले 15 मिनट प्रश्न पढ़ने के लिए समय मिलेगा।
MPBSE एडमिट कार्ड 2025 ऐसे करें डाउनलोड
MPBSE के आप MP बोर्ड 2025 के कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो स्कूल के प्रमुख MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन पेज का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – mpbse.mponline.gov.in
2. Examination/ Enrollment form लिंक पर क्लिक करें।
3. MPBSE एडमिट कार्ड 2025 पेज ओपन करें।
4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
5. सबमिट करने के बाद, स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखेगा।
6. जानकारी चेक करें और डाउनलोड कर लें।