top haryana

Haryana Jobs : हरियाणा पुलिस में निकली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन 

Haryana Jobs : हरियाणा में सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी भर्ती आई है।आइए जानें की किन पदों पर निकली है भर्ती..
 
Haryana Jobs : हरियाणा पुलिस में निकली बड़ी भर्ती, जल्द करें आवेदन 
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: हरियाणा पुलिस विभाग की ओर से SPO के पदों पर भर्ती का नोटिस निकाला गया है। इसके तहत राज्य के हर जिले की पुलिस में एसपीओ के पदों पर भर्ती की जाती है। अब फरीदाबाद पुलिस की तरफ से स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है।

इस भर्ती में कुल कितने पद है,कौन इसके लिए आवेदन कर सकता है, इन सबके बारें में इस खबर के माध्यम से आपको सारी जानकारी दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, ये भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन भेजने के इच्छुक हैं वो अपना फार्म दिए गए पत्ते पर भेज सकते है। 

SPO Vacancy 2025

विभाग-हरियाणा पुलिस विभाग  
Post Name     SPO
Vacancies      150
Salary         Rs: 20,000/-
Job Location-     Faridabad
Last Date to Apply    24.01. 2025
Mode of Apply    Direct Interview
Category    Police Contract 
Official Website    wwwharyanapolicegov।in

महत्वपूर्ण तिथियां

इसके लिएआवेदक  24 जनवरी 2025 तक पुलिस लाईन सेक्टर- 30 फरीदाबाद में आवश्यक दस्तावेजों के सहित संपर्क करना होगा।

Education Qualification

इन पदों के लिए उम्मीदवारों का 12वीं के साथ में एक्स सर्विसमैन होना जरूरी है।

Application Fee

किसी भी उम्मीदवार को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना है।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु : 25 साल

अधिकतम आयु : 50 साल

Vacancy Details

कुल पद: 150

कैसे करें आवेदन 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्वयं उपस्थित होना होगा। फरीदाबाद पुलिस द्वारा 150 विशेष पुलिस अधिकारियों की भर्ती की जानी है, जिसमें भारतीय सेना एवं सेना के अर्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त कर्मचारी, HISF बटालियन के हटाए गए कर्मचारी तथा साल 2004 में हरियाणा सशस्त्र बल से हटाए गए कर्मचारी को फरीदाबाद पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी के तौर पर भर्ती किया जाएगा।

इस भर्ती के इच्छुक आवेदक 24 जनवरी तक पुलिस लाईन सेक्टर-30 फरीदाबाद में आकर संपर्क कर सकते है। उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ में लेकर आना होंगे। इन विशेष पुलिस अधिकारियों को नियुक्ति से पहले 15 दिनों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान इनको कानून व्यवस्था, गार्डड्यूटी, पैट्रोलिंग, यातायात, और पुलिस से संबंधित कामों को सिखाय जाएगा। उसके बाद ड्यूटीओं पर तैनात किये जाएंगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार फरीदाबाद जिला पुलिस के कार्यालय में जाकर पता कर सकते है। इस प्रकार की अधिक खबरों के लिए आप हमें फोलो कर सकतें है।