Haryana news: हरियाणा में अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री की भर्ती, इस तारीख तक होंगे एग्जाम

Top Haryana: हरियाणा के रोहतक में भारतीय सेना की ओर से अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री के तहत भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके तहत कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 30 जून से लेकर 10 जुलाई 2025 तक देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे।
एडमिट कार्ड 14 दिन पहले होंगे जारी
सेना भर्ती निदेशक गौतम चौहान ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 14 दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ये एडमिट कार्ड उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा से जुड़ी सारी जरूरी जानकारियां दी जाएंगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा में उनका पालन करें।
यह भी पढ़ें- Haryana CET 2025: क्या बढ़ गई आवेदन की आखिरी तारीख, जानिए HSSC ने क्या कहा
अग्निपथ योजना के तहत भर्ती पद
क्रम संख्या | पद का नाम | योग्यता/टिप्पणी |
---|---|---|
1 | अग्निवीर जनरल ड्यूटी | |
2 | अग्निवीर क्लर्क और स्टोर कीपर तकनीकी | |
3 | अग्निवीर तकनीकी | |
4 | अग्निवीर ट्रेड्समैन | 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए |
5 | अग्निवीर ट्रेड्समैन | 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए |
6 | अग्निवीर महिला सेना पुलिस | केवल लड़कियों के लिए |
अगर एडमिट कार्ड में परेशानी हो तो कहां जाएं?
सेना भर्ती निदेशक ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है या वेबसाइट से संबंधित कोई दिक्कत होती है, तो वह रोहतक में स्थित सेना भर्ती कार्यालय में जाकर मदद ले सकता है।
महत्वपूर्ण बातें
परीक्षा 30 जून से 10 जुलाई तक होगी। एडमिट कार्ड 14 दिन पहले वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। भर्ती अग्निपथ योजना और रेगुलर एंट्री दोनों के तहत होगी। भर्ती में आवेदन के लिए वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in है।
यह भी पढ़ें-IGNOU 2025: इग्नू में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक करें आवेदन