Haryana news: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की स्कूलों में कल की छुट्टी घोषित....

TOP HARYANA: हरियाणा में आज 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सीएम नायब सैनी ने ध्वजारोहण करने रेवाड़ी पहुंचे थे। बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने पहली बार हरियाणा में तिरंगा फहराया है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े ही गर्व की बात है कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में हरियाणा राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।
देश की आजादी में हरियाणा का बड़ा महत्व रहा है। इस लड़ाई की शुरुआत हरियाणा से हुई थी। स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे पहली चिंगारी हरियाणा के अंबाला से ही सुलगी थी। यही से शुरु होकर यह पूरे देश मे फैल गई थी। हमारे प्रदेश के लोगों ने इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया था।
इसी योगदान को देखते हुए हरियाणा की सरकार ने प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन को बढ़ाकर 40 हजार रूपए प्रति महीना की है। हरियाणा में सेनानियों के आश्रितों के लिए भी सरकार की ओर से पेंशन देने की योजना सरकार की ओर से बनाई गई है। हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा पेंशन दी जाती है।
शहीदों के परिवार वालों को दिए जातें है 1 करोड़ रुपए
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि हमारी सरकार ने शहीदों को दी जाने वाली सम्मान राशि बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। इससे पहले शहीदों के परिवारो को 50 लाख की राशि दी जाती थी।
लेकिन अब इस राशि को 1 करोड़ रूपए कर दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि सरकार राज्य ने अग्निवीरों को सीधी भर्ती में 10% आरक्षण देने का फैसला लिया है। सीएम ने यह कहा कि हमारी सरकार 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। सीएम ने कहा कि सरकार किसानों के साथ में मजबूती से खड़ी है।
कल प्रदेश के स्कूलों में रहेगी छुट्टी
नायब सैनी की सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर ध्वजारोहण करने के लिए जींद पहुंचे थे।उन्होंने प्रदेश के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम यह संकल्प लेते हैं कि आने वाले दिनों में हरियाणा के विकास के लिए सब लोग एक साथ मिलकर काम करेंगे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सभी स्कूलों में कल 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की। अब कल राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।