Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में प्रार्थना सभा में गीता श्लोक पढ़ना होगा अनिवार्य, शिक्षा बोर्ड ने दिए निर्देश

Top Haryana: हरियाणा में अब प्रदेश के सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान भगवद गीता के श्लोकों का पाठ अनिवार्य किया गया है। यह निर्णय हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने लिया है। इसके तहत स्कूलों में प्रार्थना सभा के समय गीता के श्लोकों का उच्चारण बच्चों के लिए जरूरी होगा।
यह पहल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परिसर स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल से शुरू की गई है। बोर्ड ने इस निर्णय को छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा कि भगवद गीता जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सिखाती है। इसके श्लोक बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास में मदद कर सकते हैं जो उनके जीवन को बेहतर दिशा में ले जा सकते हैं।
गीता श्लोकों का लाभ
डॉ. पवन कुमार के अनुसार गीता केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं है यह जीवन जीने की कला और नैतिक मूल्यों की दिशा भी देती है। गीता के श्लोक बच्चों में आंतरिक शांति संतुलन और सही फैसले लेने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। यह पहल बच्चों में आदर्श अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करेगी।
सभी स्कूलों में लागू होगा यह निर्देश
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को पत्र भेजकर इस फैसले की जानकारी दी है। इसके तहत प्रार्थना सभा में नियमित रूप से गीता के श्लोकों का पाठ कराना अनिवार्य होगा। इस पहल को जल्द ही सभी स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।