top haryana

CEED Result 2025: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन का रिजल्ट हुआ जारी, दिए गए लिंक से सीधा करें चेक 

CEED Result 2025 Out: कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन 2025 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है, आइए जानें कैसे करें चेक...
 
CEED Result 2025
WhatsApp Group Join Now

Top haryana: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे ने आज, 5 मार्च 2025 को कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (CEED) 2025 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक 10 मार्च से एक्टिव किया जाएगा और कैंडिडेट 11 जून तक इसे डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 19 जनवरी को एक पाली में किया गया था।

एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया गया था। प्रवेश परीक्षा में सफल कैंडिडेट डिजाइन पीजी पाठ्यक्रम में एडमिशन लें सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन हर वर्ष आईआईटी बाॅम्बे की ओर से किया जाता है।

एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थी और 31 अक्टूबर 2024 तक चली थी। लेट फीस के साथ अभ्यर्थियों को 8 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन करने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी यहां बता गए स्टेप्स के जरिए आसानी से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

(How to Check) ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.inपर जाएं।

होम पेज पर दिए गए CEED Result 2025 लिंक पर सबमिट करें।

नतीजे आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

नहीं होगी केंद्रीकृत काउंसलिंग

अन्य प्रवेश परीक्षाओं के विपरीत CEED केंद्रीकृत काउंसलिंग आयोजित नहीं करता है। उम्मीदवारों को अपने CEED 2025 स्कोर के आधार पर अपने पसंदीदा डिजाइन संस्थानों में दाखिले के लिए अलग से आवेदन करना होगा। प्रत्येक संस्थान के अपने एडमिशन नियम हो सकते हैं, जिसमें इंटरव्यू आदि प्रक्रिया हो सकती है। अधिक जानकारी के लिए सीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।