top haryana

CDAC AFCAT Result 2025: IAF कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, लिंक से सीधा करें

CDAC AFCAT Result 2025: IAF कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, विद्यार्थी अपना रिजल्ट AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है, एग्जाम में पास अभ्यर्थी अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
 
CDAC AFCAT Result 2025
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: भारतीय वायु सेना IAF (INDIAN AIR FORCE ) ने आज 17 मार्च 2025 को एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट  AFCAT (Air Force Common Admission Test) की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जारी कर दिया गया हैं। विध्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 फरवरी 2025 को देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

भारतीय वायु सेना इस भर्ती परीक्षा के तहत ग्रुप ‘ए’ राजपत्रित अधिकारी के कुल 336 पदों पर भर्तियां करी जाएगी। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक AFCAT (Air Force Common Admission Test)  वेबसाइट पर अपने नामांकित लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

CDAC AFCAT Result 2025: के लिए रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • उम्मीदवार को सबसे पहले AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाएं।
  • उसके बाद होमपेज पर दिए गए AFCAT 01/2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन करें।
  • उसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें, ताकि भविषय में काम आ सके।

AFCAT 2025: के लिए परीक्षा पैटर्न क्या था

  1. AFCAT 01/2025 एग्जाम प्रत्येक दिन दो शिफ्ट में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
  2. AFCAT 01/2025 परीक्षा कुल 300 नंबरों की हुई थी।
  3. AFCAT 01/2025 एग्जाम में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।
  4.  AFCAT 01/2025 परीक्षा कुल समय 2 घंटे का दिया गया था।
  5. परीक्षा में सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता, तर्क और सैन्य योग्यता से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे।
  6. AFCAT 01/2025 एग्जाम में माइनस मार्किंग भी लागू की गई थी।
  7. AFCAT 01/2025 एग्जाम में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 नंबर काटे गए थे।
  8. इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अब इंटरव्यू में शामिल होंगे।
  9. साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षाओं से गुजरना होगा और वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के लिए अंतिम चयन किया जाएगा।
  10. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस को चेक कर सकते हैं।

इस तरह की खबर पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।