Bihar Board Answer Key: 10वीं की आंसर-की हुई जारी, लिंक से करें चेक

Top haryana: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 10वीं बोर्ड एग्जाम में पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की प्रोविजनल आंसर-की को जारी कर दिया है। मैट्रिक बोर्ड एग्जाम में शामिल अभियार्थी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक किया गया था।
मैट्रिक की बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पारी में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक हुआ था। वहीं दूसरी पारी में परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक किया गया था। जारी प्रोविजनल आंसर-की पर अभ्यर्थी 10 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद बोर्ड फाइनल आंसर-की जारी करेगा। अधिक जानकारी के लिए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर सकते हैं।
कैसे करें डाउनलोड (How to Download)
- आप सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए मैट्रिक आंसर-की 2025 के लिंक पर सबमिट करें।
- अब आप अपना रोल नंबर और रोल कोड को दर्ज कर क्लिक करें।
- आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब आप चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
कब तक या सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं एग्जाम के नतीजे अप्रैल जारी किए जानें की संभावना है। हाल ही में बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा था कि 12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे मार्च के लास्ट तक और मैट्रिक के अप्रैल महीने में घोषित किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने परिणाम की आधिकारिक डेट नहीं साझा की थी। बिहार बोर्ड ने 12वीं एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की पहले ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है, और कल 4 मार्च को आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख थी। बीएसईबी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 15 लाख 85 हजार 868 और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए 12 लाख 92 हजार 313 स्टूडेंट्स ने आवेदन कराया था।