top haryana

Bihar Board 12th Topper List: बिहार बोर्ड के किस स्ट्रीम में किसने किया टॉप, किसे मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें

Bihar Board 12th Topper List:कुछ समय पहले बिहार में ऐलान किया गया था कि जो भी बोर्ड के एग्जाम में टॉप करेगा उसे दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, 25 मार्च 2025 को बिहार में 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। किसने किया है टॉप और किसे मिलेगी इनाम की राशि, जानें...
 
Bihar Board 12th Topper List
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Delhi: आनंद किशोर, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष के द्वारा 12वीं कक्षा के टॉपर और सुनील कुमार, बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा बिहार 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिये गए है। आनंद किशोर द्वारा हर विषय में शीर्ष स्कोर करने वाले विद्यार्थियों के नाम,पास प्रतिशत इत्यादि के साथ कला, विज्ञान, व्यावसायिक और वाणिज्य स्ट्रीम के नतीजे भी घोषित कर दिये गए है। जिस भी विद्यार्थी को बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा का परिणाम( bihar board 12th result) या टॉपर लिस्ट(Bihar Board 12th Topper List) देखनी हो वह आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाकर चेक कर सकता है।
बिहार बोर्ड 12वीं के कॉमर्स में 94.77 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है। साइंस में 89.50 फीसदी और आर्ट्स में 82.75 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है। तीनों विषयों में कुल 86.52 फीसदी बच्चे 12वीं की परीक्षा में पास हुए है और 13.48 फीसदी विद्यार्थी फेल हुए है। लगभग हर एक स्ट्रीम में ज्यादातर लड़कियों ने ही टॉप किया है।

बीएसईबी 12वीं रिजल्ट 2025 के पासिंग प्रतिशत क्या है?
12वीं कक्षा की परीक्षा में पास होने के लिए दो प्रकार के एग्जाम होते है। पहला, थ्योरी एग्जाम जिसमें हर विद्यार्थी को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत नंबर हासिल करने होते है। दुसरा, प्रैक्टिकल एग्जाम जिसे पास करने के लिए विद्यार्थी को 40 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होते है।

Bihar Board 12th Topper List: किस विषय में किसने किया है टॉप?
12वीं कक्षा में तीन मुख्य स्ट्रीम होती है, तीनों में टॉप 5 बच्चों के नाम कुछ इस प्रकार से है।
आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट
1. अंकिता कुमारी, शाकिब शाहकुल कुल 473(94.6 प्रतिशत) अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है।
2. अनुष्का कुमारी कुल 471(94.2 प्रतिशत) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
3. रोकेया फात्मा, आरती कुमारी, सानिया कुमारी कुल 470(94 प्रतिशत) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
4. अंकित कुमार कुल 469 (93.8 प्रतिशत) अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
5. अंसु रानी, चंद्रामानी लाल, रिशु कुमार, अंजना कुमारी, तनू कुमारी, अर्चना मिश्रा कुल 468(93.6 प्रतिशत) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
साइंस स्ट्रीम टॉपर लिस्ट
1. प्रिया जयसवाल कुल 484(96.8 प्रतिशत) अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है।
2. आकाश कुमार कुल 480(96 प्रतिशत) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
3. रवि कुमार कुल 478(95.6 प्रतिशत) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
4. अनुप्रिया, प्रशांत कुमार कुल 477(95.4 प्रतिशत) अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
5. अतुल कुमार मौर्य, वर्षा रानी कुल 476(95.2 प्रतिशत) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर लिस्ट
1. रोशनी कुमारी कुल 475(95 प्रतिशत) अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है।
2. अंतरा खुशी कुल 473(94.6 प्रतिशत) अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
3. सृष्टि कुमारी कुल 471(94.2 प्रतिशत) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
4. निशांत राज, निधि शर्मा, अदिति सोनकर कुल 470(94 प्रतिशत) अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
5. अंशु कुमार कुल 469(93.8प्रतिशत) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

किसे मिलेंगे 2 लाख रुपये
बिहार में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत है, सभी स्ट्रीम को मिलाकर कुल 4 टॉपर है। ऐसे में इनाम राशि मिलने के दो तरीके हो सकते है। पहला तरीका, हर स्ट्रीम के टॉपर को इनाम दिया जाए। दूसरा, सभी स्ट्रीम्स में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाए। इन दोनों में से दूसरा तरीका अपनाए जाने के ज्यादा चांस है उस हिसाब से सबसे अधिक अंक साइंस स्ट्रीम की प्रिया जयसवाल के है।