top haryana

Sukh Ratia: हरियाणा का मॉडल बना हत्यारा, सुपारी लेकर मुंबई में महिला की खौफनाक ह*त्या

Sukh Ratia: सुखप्रीत का इंस्टाग्राम पर 525k फॉलोअर्स थे और वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर था। हालांकि अब इस ह*त्या के मामले ने सबको चौंका...
 
हरियाणा का मॉडल बना हत्यारा, सुपारी लेकर मुंबई में महिला की खौ़फनाक ह*त्या
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा के कंटेंट क्रिएटर और मॉडल सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया वाला को मुंबई में एक महिला की ह*त्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसने एक महिला की हत्या के लिए सुपारी ली थी और चाकू से उसका गला रेतकर मा*र डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी, जिससे पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में सफलता पाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

सुखप्रीत सिंह के साथ उसके मामा का लड़का, गुरप्रीत सिंह भी इस ह*त्याकांड में शामिल था। दोनों को मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश की नोएडा एसटीएफ के साथ मिलकर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने 5 लाख रुपये की सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: रेवाड़ी में आईपीएल में करोड़ों जीतने के लालच में अकाउंटेंट के साथ साइबर ठगी, अकाउंट किया खाली

यह घटना 18 मई 2025 की रात को नवी मुंबई के सेक्टर-5 में हुई थी। मृतक महिला का नाम अलवीना किशोर सिंह था जो 27 साल की थी। उसकी ह*त्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुखप्रीत और गुरप्रीत को गिरफ्तार किया।

सुखप्रीत सिंह हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक छोटे से गांव रतिया का रहने वाला है। वह एक साधारण परिवार से है और उसके पिता धीरा सिंह कृषि उपकरण बनाने का काम करते हैं। सुखप्रीत सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पॉपुलर हो गया था। उसने मॉडल बनने का सपना देखा था और इसी वजह से 2022 में अपने मामा के लड़के गुरप्रीत के साथ मुंबई चला गया। तीन साल से वह मुंबई में रहकर मॉडलिंग की कोशिश कर रहा था।

बताया जा रहा है कि सुखप्रीत को पंजाब से कुछ धमकियां मिल रही थीं, जिनकी वजह से उसने अपने जीवन में बदलाव लाने का सोचा और मुंबई में मॉडलिंग के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने के लिए चला गया।

सुखप्रीत का इंस्टाग्राम पर 525k फॉलोअर्स थे और वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर था। अब इस ह*त्या के मामले ने सबको चौंका दिया है। उनके फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि वह ऐसा अपराध कर सकते हैं। इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Haryana news: राज्य में ऊंट तस्करों के ठिकाने पर पुलिस का छापा, काटने के औजार भी मिले