Tree Farming: खेत की मेंडों पर लगाएं ये पेड़, 5 साल में कर देगें मालोमाल

Top Haryana: देशभर में आधी से ज्यादा जनसंख्या खेती के माध्यम से ही अपना जीवन यापन कर रही है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पेड़ों के बारे में बताने वाले है, जिन्हे खेत के किनारे पर लगाने के बाद किसान मालामाल हो जाएंगे। इन मुनाफेदार पेड़ों को मेड़ों पर लगा कुछ किसान तो अच्छा खासा मुनाफा कमा भी रहे है।
किसान इन पेड़ों को पूरे खेत में भी लगा सकते हैं और खेत के किनारे किनारे लगाकर अंदर दूसरी फसलों की भी खेती कर सकते हैं। आइए खबर में जानते हैं इन पेड़ों की खेती के बारे में।
यूकेलिप्टस के पेड़ की खेती
किसान चाहे तो यूकेलिप्टस के पेड़ को लगाकर भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस पेड़ को खेतों के चारों ओर लगाने के बाद 5 साल में आप लाखों रुपये कमा सकते हैं। हाइब्रिड यूकेलिप्टस के पेड़ 5 साल में तैयार हो जाते है और इसकी डिमांड है 85 इच या सेमी परिधि वाले पेड़ की कीमत करीब 80 हजार रुपये है
आम के पेड़ की खेती
आम के पेड़ को लगाने के बाद एक तरफ आप फलों की भी बिक्री से रुपए कमा सकते हैं तो वहीं दूसरी और पेड़ की बिक्री से भी हजारों की कमाई कर सकते हैं। यानी की आम के पेड़ की खेती कर आप दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। इसके साथ ही यह पेड़ लगाने से पर्यावरण भी शुद्ध रहता है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको डबल फायदा होगा।
सेमल के पेड़ की खेती
सेमल के पेड़ के कई फायदा है सेमल के पेड़ से अलग-अलग हिस्सों का कई तरह के बीमारियों के इलाज मे किया जाता है. सेमल का पेड़ औषधीय गुणों का भंडार है और इस पेड़ को खेत के किनारे पर लगाने से आप दोगुना मुनाफ तो कमा सकते हैं. सेमल के फूलों मे एंटी-एजिग गुण पाए जाते है और सेमल के पेड़ के पत्ते रक्तशोधन का काम करते हैं।
पॉपुलर के पेड़ की खेती
पॉपुलर के पेड़ की खेती के बारे में शायद ही किसी किसान को नहीं पता होगा। पॉपुलर पेड़ की खेती से हर किसान मोटी कमाई कर सकता. पॉपुलर के पेड़ की लकड़ियों भी मार्केट में खूब डिमांड होती है और इस पेड़ की लकड़ी मार्केट में लगभग 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेची जाती हैं। अगर आप पॉपुलर का पेड़ (benefits of poplar tree) लगाते हैं तो यह 5 साल में तैयार हो जाता है।
सागवान के पेड़ की खेती
सागवान के पेड़ से कार्बन डाइॅआक्साइड की मात्रा कम होती है और बारिश का पानी बचाता है. किसान चाहे तो सागवान के पेड़ की खेती भी कर सकते हैं। किसान सागवान के पेड़ को अपने खेतों के किनारो में 10 फीट की दूरी पर लगा सकते हैं। सागवान के पेड़ एकदम सीधे बढ़ते हैं। इससे खेतों में छाया तो रहती ही है और साथ ही फसल भी खराब नहीं होती।
सागवान के पेड़ 10 से 12 साल में तैयार हो जाते हैं। इतने सालों में यह पेड़ बढ़कर लगभग 20 फीट के हो जाते हैं। इस पेड़ की खेती से किसान कम समय में हजारों की कमाई कर सकते हैं। इस समय में बाजार में सागवान का पेड़ 2500 से 3 हजार घन फीट में बिकता है।