top haryana

Kisan Credit Card: किसान क्रेडिट कार्ड से इन किसानों को हुआ फायदा, मिले करोड़ो रुपये

Kisan Credit Card: भारत में किसानों की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किया गया है, किसान क्रेडिट कार्ड से इन किसानों को फायदा हुआ है, आइए जानते है विस्तार से...
 
किसान क्रेडिट कार्ड से इन किसानों को हुआ फायदा, मिले करोड़ो रुपये
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: भारत में किसानों को बीज, फर्टिलाइजर और कीटनाशक इत्यादि क्रेडिट पर खरीदने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाते हैं। अब इससे जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। वित्त मंत्रालय का कहना है कि भारत में अभी जितने भी किसान क्रेडिट कार्ड चालू हैं, उन खातों में 31 दिसंबर 2024 तक मौजूद कुल राशि 10 लाख करोड़ रुपए को पार कर चुकी है। इसका मतलब ये हुआ कि देश के करोड़ों किसानों के पास 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक की पूंजी उपलब्ध है।

कितने किसानों को हुआ फायदा

मंत्रालय के बयान के मुताबिक किसान क्रेडिट कार्ड से देश के 7.72 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। किसान क्रेडिट कार्ड की राशि का इतना बढ़ना इस बात का सबूत है कि देश में कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए किसानों को दिए जाने वाले सस्ते कर्ज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वहीं देश में कृषि गतिविधियां भी बढ़ी हैं। किसान क्रेडिट कार्ड बैंक से जारी होते हैं। इसके जरिये किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशकों जैसे प्रोडक्ट खरीदने के लिए समय पर सस्ता कर्ज मिल जाता है।

 किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट

साल 2019 में सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी से जुड़े किसानों तक भी पहुंचाना शुरू कर दिया। किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए सरकार बैंकों के ब्याज का 1.5 प्रतिशत तक वहन करती है। किसानों को 7 प्रतिशत सालाना की दर पर 3 लाख रुपए तक का सस्ता शॉर्ट टर्म कर्ज मिलता है। इस वर्ष अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने इस लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपए करने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही करीब 2 लाख रुपए का कर्ज रेहन मुक्त रहेगा।