top haryana

Gold rate today: सोने की कीमतों ने छुआ आसमान, गोल्ड डिमांड में भारत का रिकॉर्ड

Gold rate today: सोने और चांदी के भाव आसमान को छु रहे है, फिर भी भारत में सोने की मांग बढ़ती जा रही है, आइए जानें सोने और चांदी के ताजा भाव...
 
gold rate today
WhatsApp Group Join Now

Top haryana: सोने ने सबके प्रिडिक्शन को पीछे छोड़ दिया। इसके दामों ने एक तरफ तो आसमान को छूआ, वहीं दूसरी तरफ इंडिया ने गोल्ड डिमांड में नया रिकॉर्ड बनाया। इस सप्ताह इंडिया में सोने की डिमांड में सुधार देखा गया। यह सामान्य स्तर से कम रही क्योंकि कीमतें रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे आईं। वहीं व्यापारियों ने चीन में छूट की पेशकश जारी रखी।

सोने की मांग में तेजी

gold rate today

सोने की मांग अब आनी शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि कीमतें गिर रही हैं। कई खरीदार अभी भी इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार को घरेलू सोने की कीमत 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास थी। यह पिछले सप्ताह 86,592 रुपये तक पहुंच गई थी। भारत के व्यापारियों ने इस सप्ताह घरेलू कीमतों पर $12-$27 प्रति औंस की छूट दी।

इसमें 6 फीसदी आयात और 3 फीसदी बिक्री टैक्स शामिल था। यह पिछले सप्ताह की छूट $35 से कम थी। मुंबई में एक बुलियन आयातक बैंक के एक व्यापारी ने कहा कि आपूर्ति सख्त हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस महीने बैंकों द्वारा कोई आयात नहीं हुआ था।

आयात घटने की संभावना

इंडिया में गोल्ड का आयात फरवरी महीने में पिछले साल के मुकाबले 85 फीसदी कम होने की संभावना है। यह 20 वर्ष में सबसे निचले स्तर पर होगा। चीन में गोल्ड के दाम स्पॉट दामों से $3 की छूट पर कारोबार कर रही थीं। इसी दौरान जनवरी में हांगकांग के जरिए चीन का कुल सोने का आयात 44.8 फीसदी घटकर अप्रैल 2022 महीने के बाद का सबसे निचले लेवल पर पहुंच गया है।

इन देशों में क्या है हाल

सिंगापुर में सोना $0.50 की छूट और $3 के प्रीमियम के बीच कारोबार कर रहा था। हांगकांग में व्यापारियों ने सोने को $1.8 की छूट और $2.3 के प्रीमियम के बीच बेचा गया है। वहीं जापान में बुलियन $6 की छूट और $1.5 के प्रीमियम के बीच बेचा गया। एक टोक्यो-आधारित व्यापारी ने कहा कि बिक्री की मात्रा बायबैक से ज्यादा है।