अक्षय तृतीया से पहले क्या वाकई सोना होगा 1 लाख पार, जानें नए रेट
Top Haryana, New Delhi: फिलहाल दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 9 हजार 746 रुपए प्रति ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 97 हजार 460 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। ये दाम अब तक के सबसे ऊंचे स्तर के करीब हैं। अगर यही रफ्तार रही तो अक्षय तृतीया तक सोना 1 लाख के आंकड़े को पार कर सकता है।
सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है?
डॉलर की कमजोरी
अमेरिका की आर्थिक और व्यापारिक नीतियों को लेकर अनिश्चितता है, जिसकी वजह से डॉलर कमजोर हो रहा है।
ग्लोबल अनिश्चितता
दुनिया भर में राजनीतिक और आर्थिक हालात अस्थिर हैं, ऐसे समय में निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मानते हैं। चीन की भारी खरीदारी मार्च महीने में चीन के सेंट्रल बैंक ने 3 टन सोना खरीदा, जिससे अब चीन का कुल सोने का भंडार 2 हजार 292 टन हो गया है।
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सोना हुआ और भी महंगा, कीमत पहुंची 95 हजार के पार, जानें अपने शहर के नए रेट
इस साल अब तक चीन 13 टन सोना खरीद चुका है और पिछले 5 महीनों से लगातार खरीदारी कर रहा है। इससे बाजार में मांग बढ़ रही है और दाम चढ़ रहे हैं।
अन्य देशों की दिलचस्पी
चीन के साथ-साथ पोलैंड जैसे देश भी तेजी से सोना जमा कर रहे हैं। इससे सोने की अंतरराष्ट्रीय मांग में इज़ाफा हुआ है।
सोने में भरोसा क्यों?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब चीन के कुल विदेशी भंडार में सोने का हिस्सा 6.5% हो गया है। पिछले साल यह हिस्सा सिर्फ 4.6% था। यानी चीन अब डॉलर की बजाय सोने को ज्यादा सुरक्षित मान रहा है। यही कारण है कि वह अपने भंडार में लगातार सोना जोड़ रहा है।
क्या वाकई सोना 1 लाख तक जाएगा?
त्योहारी सीजन और बढ़ती मांग को देखते हुए जानकारों का मानना है कि सोने की कीमत 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है। गोल्डमैन सैक्स और बैंक ऑफ अमेरिका जैसे बड़े निवेश बैंकों ने भी सोने का भाव बढ़ने की भविष्यवाणी की है।
उनका कहना है कि इस साल के अंत तक सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3 हजार 300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकती है। इसका सीधा असर भारत के बाजारों पर भी पड़ेगा और अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर लोग बड़ी मात्रा में सोना खरीद सकते हैं।
आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह समय सोच-समझकर फैसला लेने का है। अक्षय तृतीया से पहले ही सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड बना सकती हैं। बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि जल्द ही सोना 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: सोना हुआ और भी महंगा, कीमत पहुंची 95 हजार के पार, जानें अपने शहर के नए रेट
