Budget 2025: देश का सबसे बड़ा रेल बजट इस बार होगा पेश, हो सकती है यह अहम व बड़ी घोषणाएं
Budget 2025: एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के यूनियन बजट में रेलवे के लिए आवंटित बजट 15 से 20 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है। पिछले वर्ष इंडियन रेलवे 2.65 लाख करोड़ रुपये का बजट...
TOP HARYANA: साल 2025 के यूनियन बजट में भारतीय रेल बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाओं करने की उम्मीद है, जो भारतीय रेलवे के विकास और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर पेश किया जाने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को इस बजट का ऐलान करने वाली है और इस बार का बजट पिछले साल की तुलना में कहीं अधिक बड़ा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
बढ़ सकता है रेलवे का यह बजट
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार रेलवे के लिए आवंटित बजट 15 से 20 फीसदी बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है जो पिछले साल रेलवे के लिए 2.65 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। इस बार हमारे देश की सरकार ने रेलवे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर जोर देने का निर्णय किया है जिसके तहत बजट को काफी बड़ा बनाया जा सकता है।
हो सकती हैं यह बड़ी घोषणाएं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वंदे भारत ट्रेनों के नए रूटों पर परिचालन शुरू करने की घोषणा की जा सकती है, यह कदम यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा का अनुभव देने और रेलवे नेटवर्क को आधुनिक बनाने में सहायता करेगा।
इसके अलावा, रेल दुर्घटनाओं को कम करने के लिए व्यापक सुरक्षा उपायों की घोषणा हो सकती है इसमें उन्नत सिग्नलिंग सिस्टम, ट्रैक रखरखाव और रेलवे कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों में निवेश करने के लिए इस बजट में शामिल हो सकता है, जिससे यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित होगी।
यात्रियों की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए नई सुविधाओं बेहतर स्वच्छता, आधुनिक शौचालय और फूड सर्विसेज में सुधार की घोषणाएं भी की जा सकती है, इससे यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और यात्रा के दौरान अधिक आरामदायक महसूस कर सकेगे।
रेलवे का आधुनिकीकरण
रेलवे मंत्रालय ने पिछले कुछ सालों में बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान दिया है, इस बार भी उम्मीद है कि सरकार रेलवे नेटवर्क को हाई-टेक बनाने के लिए नई तकनीकों को अपनाने पर फोकस करेगी, इससे न केवल यात्रा की गति बढ़ेगी, बल्कि सुरक्षा मानकों में भी सुधार होगा।
प्रधानमंत्री ने पहले ही कहा है कि यह बजट समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे यह साफ होता है कि सरकार रेलवे को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र मानती है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
