top haryana

Haryana news: हरियाणा में 15 से 17 अगस्त तक बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में होगी तेज बारिश

Haryana news: हरियाणा में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है, आइए जानें IMD की ताजा रिपोर्ट...
 
बारिश
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हो रही है जिससे गर्मी से राहत जरूर मिली है लेकिन उमस अभी भी बनी हुई है।

इस बीच मौसम विभाग ने 15 अगस्त से 17 अगस्त तक के लिए हरियाणा के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तीन दिनों तक तेज से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

15 अगस्त को इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ताज़ा जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को हरियाणा के सात जिलों  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में तेज बारिश की संभावना है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण मौसम ठंडा रहेगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

16 अगस्त को भी बरसात के पूरे आसार

मौसम विभाग ने 16 अगस्त को भी बारिश की चेतावनी दी है। इस दिन अंबाला, यमुनानगर और करनाल जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, कैथल और झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है।

17 अगस्त को इन जिलों में तेज बारिश हो सकती है

17 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

जबकि चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है।

बारिश से तापमान में गिरावट संभव

लगातार तीन दिनों तक होने वाली बारिश से हरियाणा के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बारिश से गर्मी में राहत मिलेगी और वातावरण कुछ हद तक ठंडा रहेगा।