एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार ने 87 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

एक्टर मनोज कुमार ने शुक्रवार की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 87 साल की उम्र में अपनी आखरी सांस ली। वे भारतीय फिल्मी जगत में विशेष रूप से अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उन्हें भारतीय फिल्म जगत में भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने उपकारए पूरब.पश्चिमए क्रांतिए रोटी.कपड़ा और मकान जैसी बेहद कामयाब फिल्में दर्शकों को दी।
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बतायाए श्उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं। यह भगवान की कृपा है कि उन्हें आखिरी समय में ज्यादा परेशानी नहीं हुईए शांतिपूर्वक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार कल होगा।' वह काफी समय से लिवर सिरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बीती 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनोज कुमार को 7 फिल्मों के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार मिले थे। पहला फिल्म फेयर उन्हें 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्मए बेस्ट डायरेक्टरए बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए 4 फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया और 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।