Traffic Rules: इस शहर में है सबसे सख्त ट्रैफिक रूल, उसके बावजूद भी कट गए 29 लाख चालान
Traffic Rules: राजधानी चंडीगढ़ में यातायात नियम दूसरी जगहों के मुकाबले सबसे सख्त है, इसके बावजूद वाहन चालक ट्रैफिक रूल तोड़ने से बाज नहीं आ रहे है, सबसे ज्यादा चालान रेड लाइट जंप के है।

Top Haryana: चंडीगढ़ शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर तुरंत ऑनलाइन चालान कट जाता है, ट्रैफिक नियमों को लेकर शहर में काफी ज्यादा सख्ती बरती जाती है, यह सख्ती सड़क हादसों को रोकने व लोगों की सुरक्षा के लिए की गई है, इसके बावजूद जो वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं उनके धड़ाधड़ चालान भी कट रहे है।
ट्रैफिक पुलिस ने पिछले 5 वर्षों में 29 लाख 97 हजार 302 चालान किए है, 7 हजार 691 वाहन चालकों ने 5 वर्षों में 25 बार से ज्यादा ट्रैफिक नियम तोड़े, 29 लाख चालानों में से 18 लाख 27 हजार 532 चालान का ही भुगतान किया गया है। सबसे अधिक चालान रेड लाइट जंप के है, इससे ऐसा लग रहा है कि चंडीगढ़ के लोगों को रेड लाइट पर रुकना पसंद नही है।
2024 में 77 फीसदी लोगों ने चालान का भुगतान नहीं किया था, इसका खुलासा RTI कार्यकर्ता आरके गर्ग की ओर से RTI में ली गई जानकारी में हुआ, RTI में मिले डाटा के मुताबिक सबसे अधिक चालान लाल बत्ती जंप और जेब्रा क्रॉसिंग के हुए, इसके बाद बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के चालान हुए।
महिलाओं के बिना हेलमेट के 50 हजार से अधिक चालान काटे गए, जबकि पुरुषों के 19 हजार चालान काटे गए है, पिछले 3 साल में तेज रफ्तार के 5 लाख 45 हजार 250 और लाल बत्ती जंप करने वालों के 11 लाख 12 हजार 590 चालान कट चुके है, जनवरी में 10 लोगों की सड़क हादसों में मौ*त हो चुकी है।
334 करोड़ खर्च कर बनाया गया
RTI कार्यकर्ता आरके गर्ग ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 334 करोड़ रुपये खर्च कर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) बनाया गया था, आईसीसीसी ने चंडीगढ़ के 47 प्रमुख जंक्शन पर 2 हजार कैमरे लगाए, न तो चालान से रेवेन्यू मिला, न ही चालान कम हुए। इन कैमरों का मकसद था कि ट्रैफिक कंट्रोल हो सके लेकिन कैमरे सिर्फ चालान तक ही सीमित रह चुके थे।
साल चालान रेड लाइट
2022 596795 183409
2023 990069 427892
2024 991748 501289
साल तेज रफ्तार के चालान
2022 1,89,688
2023 2,07,953
2024 1,47,609