top haryana

Top Powerful Countries: दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की नई लिस्ट जारी, जानें भारत को मिला कौनसा स्थान

Top Powerful Countries: फोर्ब्स की ओर से पूरी दुनिया में सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट जारी हो चुकी है, आइए जानें हमारा भारत देश को कौनसा स्थान दिया गया है...
 
दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की नई लिस्ट जारी जानें भारत को मिला कौनसा स्थान

TOP HARYANA: फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की लिस्ट में भारत को 12वां स्थान मिला है। इस रिपोर्ट को US न्यूज ने संकलित किया है। यह रैंकिंग देश की ताकत को दर्शाने वाले पांच प्रमुख पहलुओं पर आधारित है: लीडरशिप, आर्थिक प्रभाव, राजनीतिक प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और सेना की ताकत।

दुनिया के सबसे ताकतवर देश कौन से हैं?

अमेरिका

अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश माना गया है। इसकी अर्थव्यवस्था 30 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। टेक्नोलॉजी, वित्त, और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में यह सबसे आगे है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसका मजबूत प्रभाव है। इसके पास कई बड़ी और प्रमुख कंपनियां भी हैं।

चीन

चीन की GDP 19.53 ट्रिलियन डॉलर है। इसकी विशाल जनसंख्या और बड़ी अर्थव्यवस्था के चलते यह दूसरे स्थान पर है। सैन्य शक्ति के मामले में भी चीन बहुत मजबूत है।

रूस

रूस की GDP 2.2 ट्रिलियन डॉलर है, जो अमेरिका और चीन से काफी कम है, लेकिन इसके पास एक मजबूत सैन्य शक्ति है। वैश्विक सुरक्षा और राजनीति में रूस की अहम भूमिका है, यही कारण है कि इसे तीसरा स्थान मिला है।

UK (यूके) 

ब्रिटेन चौथे स्थान पर है। ब्रेक्जिट के बाद यह अपनी नई आर्थिक साझेदारियों पर काम कर रहा है और तकनीकी उद्योग में भी प्रगति कर रहा है। लंदन स्टार्टअप्स के लिए एक अहम केंद्र बन चुका है।

जर्मनी

जर्मनी यूरोपीय संघ में ग्रीन एनर्जी पहलों में सबसे आगे है और कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में काम कर रहा है। यह आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। इस देश ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में अपनी अहम जगह बनाई है और ग्रीन एनर्जी पर भी ध्यान दे रहा है।

फ्रांस 

फ्रांस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ग्रीन एनर्जी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। यह उद्योगों के आधुनिकीकरण और नवीकरणीय ऊर्जा में बदलाव के लिए प्रतिबद्ध है।

जापान

जापान अपनी कारों और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि यह एक छोटा देश है, फिर भी इसकी GDP 4.11 ट्रिलियन डॉलर है। जापान एआई और इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम कर रहा है, लेकिन घटती जन्म दर इसे चुनौती दे रही है।

सऊदी अरब
सऊदी अरब तेल उत्पादन के कारण एक बड़ी आर्थिक शक्ति है और मध्य-पूर्व में रणनीतिक गठबंधन और सैन्य उपस्थिति के कारण इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इसकी GDP 1.4 ट्रिलियन डॉलर है।

इजरायल

इजरायल की अर्थव्यवस्था 550.91 बिलियन डॉलर है। सैन्य ताकत के कारण यह देश वैश्विक स्तर पर प्रभावशाली है, खासकर मध्य-पूर्व में।

UAE (संयुक्त अरब अमीरात)

UAE की अर्थव्यवस्था 504 बिलियन डॉलर है और यह मिडिल ईस्ट में एक अहम भूमिका निभाता है।

भारत को 12वां स्थान मिला

भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें स्थान पर है, जनसंख्या के मामले में यह सबसे बड़ा देश है और सैन्य ताकत के मामले में चौथे स्थान पर है, फिर भी इसे दुनिया के सबसे ताकतवर 10 देशों में स्थान नहीं मिला है। भारत की GDP 5.5 ट्रिलियन डॉलर है, लेकिन फिर भी इसे 12वें स्थान पर रखा गया है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि इसके बावजूद भारत शीर्ष 10 देशों में क्यों नहीं आया।