top haryana

Today Weather: हरियाणा में कम हुई मानसून की सक्रियता, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

Today Weather: हरियाणा में इस समय मानसून की सक्रियता थोड़ी कम हो गई है, आइए देखें मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट...
 
Weather
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर तक राज्य में ज्यादा बारिश के आसार नहीं हैं। इसका कारण यह है कि मानसून की टर्फ लाइन उत्तर भारत से थोड़ी नीचे खिसककर मध्य भारत की ओर चली गई है। इससे बारिश का असर सीमित हो गया है और केवल कुछ ही जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

9 सितंबर को 6 जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार 9 सितंबर को हरियाणा के 6 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में हल्की बारिश हो सकती है। बाकी 16 जिलों में मौसम साफ रहेगा। कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है।

मौसम वैज्ञानिक की राय

हिसार की चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. मदनलाल खीचड़ का कहना है कि मानसून टर्फ लाइन इस समय कच्छ, कोटा होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।

इसके चलते अंबाला यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

वहीं हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नूंह, पलवल और फरीदाबाद जैसे जिलों में मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

10 सितंबर का अनुमान

10 सितंबर को भी बारिश की स्थिति लगभग पहले जैसी ही बनी रहेगी। पंचकूला और यमुनानगर जिलों के 25 से 50 प्रतिशत हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है।

अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं बाकी जिलों जैसे हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह आदि में मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा।

11 और 12 सितंबर का पूर्वानुमान

11 और 12 सितंबर को भी मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा। यमुनानगर और पंचकूला के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, पानीपत और सोनीपत में भी 25 प्रतिशत क्षेत्र में हल्की बारिश हो सकती है।