top haryana

Today Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान, हल्की और तेज बारिश का अलर्ट

Today Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, आइए जानें IMD की ताजा रिपोर्ट
 
Today Haryana Weather : हरियाणा में बारिश का पूर्वानुमान, हल्की और तेज बारिश का अलर्ट
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: हरियाणा में आज यानी 8 सितंबर को 18 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

विशेष रूप से पानीपत, सोनीपत, रोहतक, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 25 से 50 प्रतिशत क्षेत्र में बारिश हो सकती है।

वहीं जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल जिलों में 25 प्रतिशत क्षेत्र में हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि चरखी दादरी, रेवाड़ी, भिवानी और महेन्द्रगढ़ जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

बारिश से बन रहे बाढ़ के हालात
पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पानी की निकासी के लिए उचित निर्देश जारी किए हैं। अब तक के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सामान्य से 48 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है।

पिछले 7 दिनों में हुई अधिक बारिश
7 सितंबर तक हरियाणा में सामान्यत: 377.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी लेकिन अब तक 559.9 मिमी बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है जहां 1069 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

वहीं सिरसा में सबसे कम बारिश हुई है, यहां केवल 331.2 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से कम है।

कल (9 सितंबर) का मौसम
कल यानी 9 सितंबर को मौसम में कुछ बदलाव होगा। करनाल, यमुनानगर और अंबाला जिलों के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

वहीं कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला और सोनीपत में हल्की बारिश का अनुमान है। रोहतक, जींद, फरीदाबाद और पलवल में कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

बाकी जिलों जैसे हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर, महेन्द्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी और मेवात में मौसम साफ रहेगा।

10 सितंबर का मौसम
10 सितंबर को मौसम में थोड़ी और राहत मिल सकती है। यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जींद, सोनीपत और रोहतक में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

अगले कुछ दिनों में हरियाणा में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है लेकिन साथ ही कुछ जिलों में मौसम साफ भी रहेगा।