top haryana

हरियाणा में इन जिलों से होकर गुजरेंगे ये तीन New Expressway, जमीनो के रेट होंगे दोगुने

New Expressway: हरियाणा में तीन नए हाईवे बनने जा रहे है, जिसके कारण यहां के लोगों के जमीनो के रेट दोगुने हो जाएंगे, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
New Expressway
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana, New Expressway: हरियाणा वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। दरअसल हरियाणा और पंजाब में भारतमाला योजना के दौरान तीन New Expressway का निर्माण किया जा रहा है। इन तीन नए हाईवे के आने से इसके नजदीक की जमीनों के रेट दोगुने हो जाएंगे और यहां रहने वाले लोग भी मालामाल हो जाएंगे।

इन जिलों से होकर गुजरेगा

ये तीन New Expressway हिसार से रेवाड़ी, पानीपत से डबवाली और अम्बाला से दिल्ली के बीच में इनका निर्माण किया जा रहा है। तीन New Expressway के आने से शहर में जो भी ट्रेफिक लगता है उससे छुटकारा मिल जाएगा। इन सबके साथ पंजाब और हरियाणा में जमीनो के दाम भी बढ़ जाएंगे, जिससे यहां के लोग करोड़पति बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जानें हिसार एयरपोर्ट से फ्लाइट की टाइमिंग, किराया और टिकट बुकिंग की सारी जानकारी

दिल्ली से चंडीगढ़ का आसान होगा सफर

अंबाला और दिल्ली के बीच इस नए हाईवे के निर्माण होने से दिल्ली से चंडीगढ़ का रास्ता काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। नए हाईवे के निर्माण से चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच की दूरी तय करने में 2-2.5 घंटे का समय कम हो जाएगा। पानीपत से डबवाली तक जो हाईवे का निर्माण हो रहा है वो नीचे दिए गए शहरों से होकर गुजरेगा।

जिसमें कालांवाली, हंसपुर, सरदूलगढ़, सन्याणा, उचाना, भूना, डबवाली, उकलाना, रतिया, रोरी, लितानी, नगूरां और शिठोन जैसे शहरों को शामिल किया गया है। नए हाइवे के निर्माण से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और जम्मू का यातायात और बेहतर हो जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार से जब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को इसकी मंजूरी मिल जाएगी, उसके बाद एनएचएआई इसकी पूरी तरह से रिपोर्ट तैयार करेगा। उसके बाद इसके टेंडर जारी किए जाएगा और New Expressway का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- FASTag को लेकर बड़ी खबर, अब इन लोगों का साल भर टोल फ्री, नई नीति जल्द लागू