top haryana

हरियाणा के जींद जिले में बन रहे हाईवे बदलेंगे शहर की तस्वीर, विकास को मिलेगी रफ्तार

Haryana News: इन सभी हाईवे के बनने से जींद में विकास की रफ्तार तेज हो जाएगी। शहर में उद्योग लगाने की संभावनाएं भी बढ़ेंगी और युवाओं को रोजगार के नए मौके मिलेंगे...
 
हरियाणा के जींद जिले में बन रहे हाईवे बदलेंगे शहर की तस्वीर, विकास को मिलेगी रफ्तार
WhatsApp Group Join Now

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही यहां कई नेशनल और स्टेट हाईवे बनने जा रहे हैं। इन हाईवे के बनने से जींद की कनेक्टिविटी और विकास की रफ्तार बढ़ेगी। अब जींद को एक-दो नहीं बल्कि छह-छह हाईवे से जोड़ा जा रहा है। इससे न सिर्फ लोगों को आने-जाने में आसानी होगी बल्कि रोजगार और व्यापार के नए रास्ते भी खुलेंगे।

352A नेशनल हाईवे – सोनीपत से जींद
यह हाईवे सोनीपत से जींद को जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई करीब 80 किलोमीटर है और इसे दो हिस्सों में बनाया जा रहा है – सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही यह हाईवे लोगों के लिए चालू हो जाएगा।

जींद-पानीपत स्टेट हाईवे
हरियाणा सरकार जींद और पानीपत को जोड़ने के लिए एक नया स्टेट हाईवे बना रही है। इस पर करीब 170 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस सड़क का निर्माण सेंट्रल रोड फंड स्कीम के तहत होगा। हाईवे बनने के बाद जींद से पानीपत का सफर आसान और कम समय में हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में इन प्राइवेट स्कूलों की होगी मान्यता रद्द , सरकार ने दिया आदेश

152D हाईवे से जींद को फायदा
152D हाईवे बनने के बाद जींद से अंबाला और चंडीगढ़ की दूरी काफी कम हो गई है। पहले यह सफर 3 से 4 घंटे में होता था, अब सिर्फ 2 घंटे में तय किया जा सकता है। इसके अलावा यह हाईवे दिल्ली और राजस्थान जाने वालों के लिए भी मददगार साबित हो रहा है।

रोहतक-जींद-नरवाना नेशनल हाईवे 352
यह हाईवे पहले से बना हुआ है लेकिन अब इसका काम पूरा हो चुका है और यह चालू हो गया है। इस फोरलेन हाईवे से जींद के लोगों को रोहतक, दिल्ली और पंजाब जाना आसान हो गया है। इससे व्यापार और यात्रा दोनों में फायदा मिलेगा।

पानीपत-डबवाली नेशनल हाईवे
जल्द ही एक और हाईवे का काम शुरू होने वाला है जो पानीपत से डबवाली तक बनेगा और इसमें जींद भी जुड़ा होगा। यह हाईवे करनाल, पानीपत, जींद, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ेगा। इससे कपास व्यापार करने वाले लोगों को खासतौर पर फायदा होगा क्योंकि अब सिरसा तक पहुंचना आसान हो जाएगा।

जम्मू-कटरा-दिल्ली नेशनल हाईवे
एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे इस हाईवे का रास्ता जींद के पीलूखेड़ा से होकर गुजरेगा। इससे जींद के लोगों को जम्मू-कश्मीर और दिल्ली जाने में आसानी होगी। साथ ही जींद की दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में सरकारी नौकरी के चयन में हुआ बड़ा बदलाव, जानें नए नियम