सिरसा पहुंचे राम रहीम, भावुक हुई महिलाएं बोली पिता जी आ गए...
रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम एक बार फिर से पैरोल पर सिरसा डेरा में लौटे है। डेरा प्रेमी में खुशी की लहर है और वह अब दर्शन करने की अभिलाषा रखे हुए है।
Apr 9, 2025, 13:15 IST

WhatsApp Group
Join Now
Top Haryana, Sirsa Desk हरियाणा में रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण व हत्या के मामले में 20 साल की सजा काट रहा डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। अप्रैल माह में उन्हे करीब 21 दिन की फरलो मिली है। प्रशासन की हिदायतों के अनुसार वह 21 दिन तक केवल सिरसा डेरे में ही रहेगें।
बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे डेरा प्रमुख को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से सिरसा के लिए रवाना हुआ। इससे पहले वह 28 जनवरी 2025 को ही 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। तब उसने पैरोल के 10 दिन सिरसा डेरा और 20 दिन यूपी के बरनावा में काटे थे।
इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान वह सिरसा डेरे में रहेगा और अनुयायियों से मुलाकात करेगा। बताया जा रहा है कि राम रहीम के इस बार बाहर आने का कारण डेरे का स्थापना दिवस समारोह है।
सिरसा डेरे को डेरा सच्चा सौदा के नाम से जाना जाता है। इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 को संत शाह मस्ताना ने की थी। इस बार डेरे का 77वां स्थापना दिवस है। राम रहीम इसमें शामिल होगा।