top haryana

Railway news: अब इन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और ठहराव

Railway news: भारतीय रेलवे लगातार अपनी सेवाओं को बेहतर और तेज़ बनाने की दिशा में काम कर रहा है, आइए जानें पूरी खबर विस्तार से...
 
अब इन रूट्स पर दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, जानें पूरा रूट और ठहराव
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: वंदे भारत ट्रेन की स्लीपर वर्जन भी यात्रियों के लिए उपलब्ध होने जा रही है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में तैयार की गई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस जल्द ही देश के अलग-अलग रूट्स पर दौड़ती नजर आएगी। यह ट्रेन न सिर्फ आरामदायक होगी, बल्कि इसमें आधुनिक सुविधाएं भी होंगी, जो लंबे सफर को सुगम बनाएंगी।

अंबाला मंडल को मिली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के हिस्से में भी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आई है। इस ट्रेन को चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के इज्जत नगर तक चलाने का प्रस्ताव है। यह एक महत्वपूर्ण रूट माना जा रहा है क्योंकि इससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ने में मदद मिलेगी। ट्रेन का रूट लगभग तय हो चुका है और इसमें कई बड़े स्टेशनों पर ठहराव भी होगा।

चंडीगढ़ से इज्जत नगर रूट और ठहराव
इस वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर चंडीगढ़ से शुरू होगा और इज्जत नगर तक जाएगा। बीच में जिन प्रमुख स्टेशनों पर यह रुकेगी, वे हैं अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, कठगढ़, काशीपुर और लालकुआं। इस रूट पर चलने से उत्तर भारत के कई क्षेत्रों को सीधी और तेज़ ट्रेन सेवा मिलेगी।

अन्य वंदे भारत रूट्स

जयपुर से लखनऊ तक
यह ट्रेन जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा, टुंडला, और कानपुर सेंट्रल होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। यह रूट राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रियों को बड़ी राहत देगा।

गोरखपुर से आगरा तक
इस वंदे भारत ट्रेन का ठहराव बाराबंकी, मल्हौर, ऐशबाग, मानकनगर और कानपुर सेंट्रल होगा। इसके बाद यह ट्रेन आगरा पहुंचेगी। यह रूट पूर्वी उत्तर प्रदेश को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जोड़ेगा।

वाराणसी से जबलपुर तक
यह ट्रेन प्रयागराज और मानिकपुर होते हुए जबलपुर जाएगी। इस रूट से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री लंबी दूरी की यात्रा के दौरान भी आरामदायक महसूस करें। इसमें आधुनिक तकनीक, बेहतर सीटिंग और स्लीपिंग अरेंजमेंट, साफ-सफाई और हाई स्पीड जैसी सुविधाएं होंगी।