top haryana

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या आप भी कर सकते है आवेदन, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

PM Vishwakarma Yojana:सरकार समय-समय पर गरीबों के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाती है, पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप पात्र है की नही, जाने पूरी खबर विस्तार से..

 
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए क्या आप भी कर सकते है आवेदन, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर.
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: सरकार ने गरीबों के कल्याण व उज्जवल भविष्य के लिए समय-समय पर अनेक योजनाओ को लागु किया है। गरीब लोग इसका लाभ प्राप्त कर अपनी जीवनशैली को सुधार रहे है। घर की जरुरतों को पूरा कर रहे है। सरकार का मकसद है ,की ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों को इसका फायदा मिले। आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से भी लाभ प्राप्त कर सकते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने कुछ मापदंड निर्धारित किए है, जिसको आप पूरा करते है तो इस योजना का लाभ ले सकते है।

जब भी कोई योजना सरकार की तरफ से चलाई जाती है, तो उसके पीछे यही उद्देश्य होता है, की इस योजना का लाभ अधिक से अधिक गरीब लोगों तक पहुंचे जो इस योजना के लिए पात्र हैं।  सरकार हर योजना की पात्रता सूची व मापदंड जारी करती है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखें तो इस योजना की भी एक पात्रता सूची मापदंड व योग्यता निर्धारित की गई है।

कई योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जाती है, और इस समय  प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आप यहां पात्रता सूची देख सकते हैं की इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास क्या योग्यता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार द्वारा चलाई गई एक अच्छी पहल है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक शर्ते व योग्यता और मापदंड क्या होगा, इसके लिए सरकार ने पात्रता सुची जारी की है जिसको पढ़कर आप यह फॉर्म भर सकते है। 18 व्यवसायों से जुड़े पात्र लोगों को इस योजना का लाभ दिया जाता है जो पहले से अपना हाथ का कारीगर हो उनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 

धोबी और दर्जी, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, सुनार, मूर्तिकार, राजमिस्त्री, गुड़िया और खिलौने बनाने वाले, टोकरी, चटाई, झाड़ू बनाने वाले, लोहार, नाई, हथियार बनाने वाले, माला बनाने वाले, मोची, जूते बनाने वाले, और मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले, जो पहले से ये काम कर रहा हो वे इसका लाभ ले सकते है।

आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हो तो आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाएगी जिसके लिए आपको ट्रेनिंग के द्वोरान  रोजाना 500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये सरकार की और से आर्थिक सहायता दी जाएगी। अगर आप इसके पात्र है तो इस योजना का लाभ अवश्य प्राप्त करे।