PM Kisan Yojana: 20वीं किस्त से जुड़ी जरूरी खबर, इन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा, जानिए वजह

Top Haryana: केंद्र सरकार की PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है। अब इस योजना की 20वीं किस्त आने वाली है, जिसका इंतजार देशभर के करोड़ों किसान कर रहे हैं।
20वीं किस्त कब आएगी?
PM किसान योजना की पिछली यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20वीं किस्त 20 जून 2025 तक किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि जून के अंत तक ये पैसा किसानों को मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- Haryana news: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, हरियाणा से गुजरने वाली 40 ट्रेनें रद्द
किन किसानों को नहीं मिलेगा पैसा?
हर बार की तरह इस बार भी कुछ किसानों को किस्त का पैसा नहीं मिल पाएगा। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि किसान का नाम लाभार्थी सूची में नहीं होना, आधार और बैंक खाते की जानकारी में गलती, KYC पूरी न होना और फॉर्म में गलत या अधूरी जानकारी। अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते में भी 20वीं किस्त का पैसा आए, तो जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में हो और आपकी सभी जानकारियां सही हों।
कैसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?
- सबसे पहले PM Kisan की वेबसाइट पर जाएं।
- ‘फार्मर कॉर्नर’ सेक्शन में जाएं और ‘बेनिफिशियरी लिस्ट’ पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरें।
- अब स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची आ जाएगी।
अगर नाम नहीं है तो क्या करें?
अगर आपकी जानकारी सूची में नहीं है या नाम नहीं दिख रहा है तो सबसे पहले अपनी KYC और बैंक की जानकारी अपडेट करें। इसके लिए आप CSC सेंटर पर जाकर या पोर्टल के माध्यम से खुद भी सुधार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले को बड़ी सौगात, जल्द बनेगा 100 बेड का नया अस्पताल