top haryana

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खुशखबरी, 20वीं किस्त जल्द होगी जारी, इस दिन आएगा पैसा खाते में

PM Kisan Yojana: देश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही उनके खाते में 20 वीं किस्त का पैसा आने वाला है, आइए जानें पूरी खबर...
 
किसानों के लिए खुशखबरी, 20वीं किस्त जल्द होगी जारी, इस दिन आएगा पैसा खाते में
WhatsApp Group Join Now

Top Haryana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार बहुत जल्द इस योजना की 20वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में भेजने जा रही है। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है, जो कि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। हर किस्त 2 हजार रुपये की होती है और ये पैसा सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

कब आएगी 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की पिछली, यानी 19वीं किस्त 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। अब किसान 20वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20वीं किस्त 20 जून 2025 तक जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जून में 4 महीने पूरे होने के साथ ही यह किस्त किसानों के खातों में पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हरियाणा के इस जिले में चलेंगी ओपन और डबल डेकर बसें, लोगों को ये मिलेगी सुविधा

कैसे पता करें पैसा आएगा या नहीं?
कई बार किसान लाभार्थी होते हुए भी किस्त का पैसा नहीं पा पाते हैं। इसका कारण अधूरी जानकारी, दस्तावेजों की कमी या फिर तकनीकी गड़बड़ी हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप पहले से ही चेक कर लें कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं।

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Farmers Corner पर क्लिक करें।
  • वहां Beneficiary List का विकल्प चुनें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
  • अब Get Report पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर लाभार्थियों की सूची आ जाएगी। इसमें अगर आपका नाम है, तो आपको 20वीं किस्त का पैसा मिलेगा।

क्यों नहीं मिलती किस्त?
अगर आपका नाम सूची में नहीं है तो आपको इस बार की किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में आपको अपनी जानकारी जैसे ई-केवाईसी, बैंक डिटेल्स और आधार से जुड़ी जानकारी को अपडेट कराना जरूरी है। बिना सही जानकारी के पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- Haryana news: हिसार एयरपोर्ट के आसपास धारा 163 लागू, जानिए क्यों?