Haryana news: हरियाणा और यूपी को जोड़ेगा नया हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, इन लोगों को मिलेगा फायदा

Top Haryana news: यह रेल मार्ग कुल 135 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें 48 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में और 87 किलोमीटर हिस्सा उत्तर प्रदेश में आएगा। इस रेल प्रोजेक्ट को लखनऊ में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मंजूरी दी गई।
जिसमें रेलवे मंत्रालय और दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस प्रोजेक्ट से दोनों राज्यों के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा और यातायात की सुविधाएं बेहतर होंगी।
शहरों के बाहर से गुजरेगा रेल मार्ग
इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर को शहरों के बीच से न निकालकर उनके बाहरी हिस्सों से ले जाने की योजना है। इसका मकसद ट्रैफिक का दबाव कम करना और लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाना है। पहले इस रेल मार्ग को गाजियाबाद शहर से निकालने की योजना थी लेकिन अब इसे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बाहर से बनाने का निर्णय लिया गया है।
पलवल से सोनीपत तक हरियाणा में रेल ट्रैक
हरियाणा में यह रेल लाइन पलवल जिले से शुरू होकर सोनीपत तक जाएगी। इस दौरान यह फरीदाबाद और सोनीपत जैसे मुख्य जिलों को जोड़ेगी। वहीं उत्तर प्रदेश में यह गाजियाबाद, बागपत और गौतमबुद्ध नगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों से गुजरेगी। इस कॉरिडोर के बन जाने से नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे शहरों के बीच सीधी और तेज रेल सेवा उपलब्ध होगी।
15 स्टेशन होंगे इस रूट पर
इस हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर कुल 15 स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 6-6 प्रमुख स्टेशन शामिल होंगे। हरियाणा की ओर मल्हा मजारा, जाथेरी, भैएरा, बाकीपुर, छायंसा, जवान और फतेहपुर बिलौच जैसे स्टेशन प्रस्तावित हैं। वहीं उत्तर प्रदेश में भी इसी तरह के महत्वपूर्ण स्टेशन होंगे, जो इस कॉरिडोर को दोनों राज्यों में बेहतर कनेक्टिविटी देंगे।
लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
इस रेल प्रोजेक्ट से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। उन्हें कम समय में सफर करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही यह कॉरिडोर क्षेत्रीय विकास, व्यापार और आवागमन को भी बढ़ावा देगा। उम्मीद है कि इस रेल लाइन के बनने से ट्रैफिक जाम लंबा सफर और समय की बर्बादी जैसी समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी।