top haryana

Haryana News: प्रदेश में जल्द ही होगा नए फ्लाईओवर का निर्माण, ट्रेफिक जाम से मिलेगी मुक्ति जानें पूरी खबर..

Haryana News: शहर वासियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है, की क्षेत्र में भीड़ भाड़ को देखते हुए सरकार ने नए फ्लाईओवर का निर्माण करने का फैसला किया है, जिसके कारण लोगों को ट्रेफिक जाम से मिलेगी मुक्ति पढ़िए पूरी खबर.. 

 
Haryana News: प्रदेश में जल्द ही होगा नए फ्लाईओवर का निर्माण, ट्रेफिक जाम से मिलेगी मुक्ति जानें पूरी खबर..
WhatsApp Group Join Now

TOP HARYANA: शहर में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा के करनाल शहर वासियों को जल्द ही ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए शहर के बीचों-बीच 4 km लंबे फ्लाईओवर बनाने का काम सरकार करेगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण में लगभग 122 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी शहर के अंदर होने वाली भीड़ भाड़ से राहत मिलेगी ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दो चरणो में होगा 

मिली सुचना के मुताबिक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2 चरणों में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में राजकीय पुस्तकालय से शुरु होकर भगवान वाल्मीकि चौक तपुरानी सब्जी मंडी तक,और मुगल कैनाल से होते हुए हरियामा नर्सिंग होम तक 3 km लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिसके कारण लोगों को इसका काफी फायदा मिलेगा।

दूसरे चरण में वाल्मीकि चौक से शुरु होकर ओल्ड जीटी रोड यानि पुराना बस स्टैंड, कर्ण पार्क से होता हुआ डॉ. भीम राव अम्बेडकर चौक तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा। भगवान वाल्मीकि चौक पर टी- प्वाइंट भी प्लान के हिसाब से रखा जाएगा।

 लोगों का कहना है की हरियाणा की बीजेपी सरकार चहुंमुखी विकास को लेकर लगातार काम कर रही है। व अनेक योजनाए लागु कर रही है जिसका लाभ आम जनता तक पहुच रहा है। शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा बढ़ रही भीड़ से लोगों को निजात मिलेगी, आने जाने व यात्रा करने में लोगों को परेशानी नही होगी। बड़े स्तर पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा व आवागमन आसान हो जाएगा। शहर के अंदर साधनों कि भीड़ कम हो जाएगी और लोगों की काफी परेशानियां दूर हो जाएगी,आवागमन में काफी सुविधा हो जाएगी।

एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा फ्लाईओवर का  निर्माण कार्य

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट ऑथोरिटी (HUDA) के एक अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू करने का अनुमान है। सेक्टर- 14 के पास फ्लाईओवर का मेन पिलर बनाने का प्रावधान है। इस फ्लाईओवर निर्माण कार्य पर 122 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होने का अनुमान है। इसकी लंबाई कम  से कम 4 किलोमिटर तक होगी। करनाल शहर के रहने वाले लोगों के लिए यह अच्छी खबर है, उनका सपना अब पूरा होगा लोग काफी खुश है। सरकार का इस दिशा में एक सराहनिय प्रयास है, लोगों को इससे काफी फायदा होगा।